रेवाड़ी पुलिस का सख्त रुख: कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी।शहर में कानून-व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा को लेकर रेवाड़ी पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें, क्योंकि यह यातायात नियमों के साथ-साथ सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक है। इसके अलावा नशे की हालत में वाहन चलाने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया है कि इस तरह की लापरवाही से न केवल चालक की बल्कि राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ जाती है।

 

रेवाड़ी पुलिस ने विशेष रूप से बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोड़कर चलाने और अनावश्यक शोरगुल व ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर भी नाराजगी जाहिर की है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियां सामाजिक शांति भंग करने के साथ-साथ आमजन के लिए परेशानी का कारण बनती हैं।

 

पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि शहर में सुरक्षित, शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल बनाए रखने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। नियमों की अनदेखी करने वालों पर जुर्माना, चालान और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

रेवाड़ी पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कानून का पालन कर ही एक सुरक्षित और बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है। ऐसे जनहितकारी अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129