क्षय रोगियों को वितरित किए गए पोषण किट

अभिषेक चौहान सब ब्यूरो शाहजहांपुर 

शाहजहांपुर। सीएमओ कार्यालय में आज रोजा शुगर मिल के सौजन्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में क्षय रोगियों को पोषण किट पोटली वितरित किया गया। रोजा शुगर मिल के सहयोग से जनपद के 46 क्षय रोगियों को पोषण किट वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के गौतम ने बताया क्षय रोगियों के भरण पोषण के लिए निश्चय पोर्टल पर पंजीकृत क्षय रोगियों को सरकार द्वारा सहायता धनराशि दी जा रही है। रोजा शुगर फैक्ट्री के स्टाफ को टी बी के मरीजों को पोषण किट वितरित करने पर आभार जताया। उन्होंने समाज के सम्भ्रांत वर्ग, स्वयं सेवी संस्थाओं सामाजिक कार्यकर्ताओ से अपील की टीबी मुक्त अभियान में प्रतिभाग करें।

 

जिला क्षय रोग अधिकारी ने भी क्षय रोग के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि अब तक 4658 क्षय रोगी का इलाज चल रहा है और सभी को निश्चय पोषण योजना का लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर रोजा शुगर फैक्ट्री के डॉ विजय प्रताप सिंह, अशोक गुप्ता, सौरभ दूबे ,अजय अग्निहोत्री मैनेजर अकाउंटेंट, जिला कार्यक्रम समन्वयक सिद्धार्थ गुप्ता , डी एच ई आई ओ वीरेंद्र शर्मा ,अंकुर जोशी , रंजीत सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129