पहली बार इंटरनेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा डॉ. किरन सौजिया सीबीएसई स्कूल

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी, 4 सितंबर, अब तक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाला मैनपुरी अब खेल की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाएगा, इसी कड़ी में डॉ. किरन सौजिया सीबीएसई स्कूल में 20 से 25 सितंबर, 2025 तक पहली बार ‘इंटरनेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2025’ का आयोजन होने जा रहा है।

इस भव्य आयोजन में दुनिया भर के 28 देशों की कुल 96 टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे यह मैनपुरी के इतिहास का सबसे बड़ा खेल आयोजन बन जाएगा। डॉ. किरन सौजिया स्कूल के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार ने प्रेसवार्ता में इस गौरवपूर्ण पहल की घोषणा करते हुए कहा, “यह सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि मैनपुरी की नई पहचान बनाने का एक सुनहरा मौका है। जहाँ किताबों ने हमें सम्मान दिलाया, अब वहीं वॉलीबॉल का जुनून गूंजेगा।”

इस चैंपियनशिप में रूस, कुवैत, ईरान, इराक, अफगानिस्तान, ओमान, यमन, कतर, सऊदी अरब, यूनाइटेड अरब एमीरेट्स, नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार, भूटान, अफ्रीका, नाइजीरिया, घाना, लाइबेरिया, इथियोपिया, केन्या, तंजानिया, यूगांडा, बेनिन, लीबिया, सोमालिया, जापान, थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर, नीदरलैंड और बहरीन जैसे देशों के दिग्गज खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

प्रेस वार्ता में चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार के साथ वाइस प्रेसिडेंट डॉ. किरन सौजिया, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी विद्यांशु सौजिया, टेक्निकल एडवाइजर तेजस्वी सौजिया, प्रधानाचार्य जोस जोसेफ और उप प्रधानाचार्य एम. हरिनी पॉल भी मौजूद थे। यह आयोजन मैनपुरी के लिए न सिर्फ खेल का महाकुंभ साबित होगा, बल्कि यह शिक्षा और खेल के अद्भुत संगम का भी प्रतीक बनेगा, जो युवा पीढ़ी को खेल के प्रति प्रेरित करेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129