सीआईटी लाईन भावेश शर्मा के खिलाफ टीटीई ने खोला मोर्चा,प्रदर्शन कर डीसीएम को सौंपा शिकायती पत्र

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

मुरादाबाद। तस्वीरों में दिख रहा नजारा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन का है। जहां सीआईटी लाइन भावेश शर्मा की पक्षपात पूर्ण कार्यनीति के खिलाफ टीटीई का स्टाफ प्रदर्शन करने को मजबूर हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सीआईटी लाइन भावेश शर्मा पर ड्यूटी रोस्टर में मनमानी,अपमानजनक व्यवहार और नियमो की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। जिस पर कार्यवाही की मांग को लेकर सोमवार को प्रदर्शनकारियो ने सीआईटी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि सीआईटी लाइन के पद पर भावेश शर्मा को हटाकर किसी और की तैनाती की जाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि भावेश शर्मा ड्यूटी लगाने में मनमानी कर रहे है। भावेश शर्मा

द्वारा रेलवे बोर्ड के निर्देशों की अनदेखी करते हुए कोच मैनिग और प्रति ट्रेन अर्निंग का दबाव बनाया जाता है। नियमो का उल्लंघन कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। जिससे कर्मचारियों की शारिरिक और मानसिक पीड़ा बढ़ रही है।

शिकायती पत्र में यह भी कहा गया है। कि ड्यूटी रोस्टर में लगातार त्रुटियां होने बावजूद उसका दोष कर्मचारियों पर मढ़कर उनसे लिखित स्पष्टीकरण मांगा जाता है। टीटीई स्टाफ ने ईएफटी से संबंधित चार फाइलें गायब होने का भी आरोप लगाया है। आरोप है कि आपात स्थिति में भी सीआईटी लाइन फोन नही उठाते है। अगर कर्मचारियों से बात करते भी है तो अभद्र और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते है। आरोप है परिजनों की बीमारी या अन्य आवश्यक कार्यो के लिए ड्यूटी समय मे राहत मांगने पर भी उनकी बात नही सुनी जाती है। शिकायती पत्र में यह भी बताया गया है कि कई कर्मचारियों के नंबर ब्लॉक कर दिए गए है जिससे संवाद व्यवस्था प्रभावित हो रही है। आरोप है कि बरेली में भी तैनाती के दौरान उनसे बरेली का स्टाफ भी परेशान था।टीटीई स्टाफ ने डीआरएम कार्यालय में पहुँचकर उनकी अनुपस्थिति में सीनियर डीसीएम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान प्रदर्शन और घेराव करने वालो में प्रमुख रूप से टीटीई जितेंद्र यादव,पुनीत सक्सेना, सचिन यादव नासिर कलाम शेखर ठाकुर,दिलीप सिंह सोनू कुमार आदि टिकट चैकिंग स्टाफ मौजूद रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129