“राधेश्याम की महफिल” परिवार ने हरिद्वार में बजाया राधा नाम का डंका ।

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। पावन धाम हरिद्वार के श्री भगवद धाम आश्रम में निर्वाण सप्ताह के उपलक्ष्य में दिनांक 2 जून 2026 से प्रारम्भ श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह समारोह के तहत शाहजहांपुर के “राधेश्याम की महफिल” परिवार को दिनांक 3 जून 2026 को भजन संध्या करने का अवसर प्रदान किया गया उसी क्रम में शाहजहांपुर से “राधेश्याम की महफिल” परिवार के सदस्य गण व अन्य भक्तगण दिनांक 2 जून को यहां से हरिद्वार के लिए रवाना हुए और 3 जून को प्रातः हर की पैड़ी पर भजन कीर्तन किया और स्नानादि के पश्चात आश्रम पहुंचकर सुबह की बेला में श्री भगवद धाम आश्रम पहुंचे उसके बाद परम पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर डॉ0 विवेकानन्द जी महाराज के सानिध्य में एवं परम पूज्य रविन्द्रानंद जी महाराज के कुशल नेतृत्व में वृन्दावन से पधारे कथा व्यास श्रद्धेय लक्ष्मण दास जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा सरल शब्दों में सुनाई गई ।

शाम 6 बजे से “राधेश्याम की महफिल” परिवार के सदस्यों द्वारा सुंदर सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई इसी बीच नोएडा से पधारे निष्काम सेवा संकीर्तन मण्डल के संस्थापक नवीन पाण्डेय जी ने भी अपनी हाजिरी लगाई तथा बहादुरगढ़ से पधारी भजन गायिका सुश्री मीनाक्षी दीदी भी पूरे समय उपस्थित रहीं । उक्त संकीर्तन के समापन पर परम पूज्य गुरुदेव जी ने अपने आशीर्वचनों में शाहजहांपुर की इस संस्था “राधेश्याम की महफिल” की प्रशंसा करते हुए आशीर्वाद दिया तथा पूज्य महाराज रविन्द्रानंद जी ने भी आशीष दिया । अंत में “राधेश्याम की महफिल” परिवार की तरफ से महाराज जी को अंग वस्त्र धारण कराया गया व मंचासीन गुरुदेव वी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया फिर 4 जून को स्थानीय भक्त के ज्वालापुर के बसंत विहार कॉलोनी स्थित आवास पर भी संकीर्तन किया गया ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129