हज-2027 के लिए मशीन पठित पासपोर्ट जरूरी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने दी तैयारी रखने की सलाह

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 6 जून, हज-2027 (1448 हिज्री) की यात्रा के इच्छुक आवेदकों के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रंजना शुक्ला ने सऊदी अरब सरकार के हज व उमराह मंत्रालय द्वारा जारी प्रारंभिक व्यवस्थाओं के प्रपत्र के हवाले से बताया कि यात्रा की आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। उन्होंने इच्छुक यात्रियों को समय-सीमा के भीतर अपने जरूरी दस्तावेज दुरुस्त करने की सलाह दी है।

शुक्ला ने स्पष्ट किया है कि हज-2027 के लिए केवल मशीन पठित (मशीन रीडेबल) मूल अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट ही मान्य होगा और हस्तलिखित पासपोर्ट स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके साथ ही नए पासपोर्ट बनवाते समय आवेदकों को इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि उसमें सरनेम या लास्ट नेम का कॉलम खाली न छूटे।

अधिकारी ने यह भी सूचित किया है कि आवेदन के लिए पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2027 तक होना अनिवार्य है। जिन यात्रियों के पास इस तिथि तक वैध पासपोर्ट नहीं है, वे तुरंत पासपोर्ट कार्यालय में नए पासपोर्ट के लिए आवेदन कर दें ताकि हज यात्रा की आधिकारिक घोषणा होते ही वे बिना किसी बाधा के समय पर ऑनलाइन आवेदन कर सकें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129