पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक रानू का किया भव्य सम्मान, चांदी का मुकुट पहनाकर जताया आभार

सवायजपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल में वृद्धि किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु कस्बा सवायजपुर स्थित कृष्णा गेस्ट हाउस में आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन जनप्रतिनिधियों के उत्साह और सम्मान का साक्षी बना। सम्मेलन में क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने स्थानीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।


कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस महत्वपूर्ण निर्णय को ग्रामीण लोकतंत्र को सशक्त बनाने वाला कदम बताते हुए कहा कि इससे पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा जनप्रतिनिधियों को अपने अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का अवसर प्राप्त होगा।
सम्मेलन के दौरान विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसान के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा पंचायत व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘सेनानी’, ब्लॉक प्रमुख हरपालपुर अनोखेलाल कश्यप, प्रधान संघ अध्यक्ष भरखनी अनिल राजपूत, सत्यपाल सिंह चौहान, भारती सिंह, आलोक सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद सिंह, कार्यक्रम संचालक रजनीश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129