जीएसटी के पंजीकृत व्यापारियों को मिलेगा 10 लाख बीमा कवर-उपायुक्त राज्यकर

शुभम तिवारी संवाददाता रायबरेली

लालगंज रायबरेली। कस्बे के प्रताप पैलेस में उपायुक्त राज्यकर डा. शिखा गुप्ता की अध्यक्षता में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राज्यकर विभाग रायबरेली के व्यापारियों, अधिवक्ताओं एवं इंडियन इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

संवाद कार्यक्रम में जानकारी देते हुए उपायुक्त डा. शिखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना, जीएसटी पंजीयन के लाभ, जीएसटी 2-0 सुधार, ईंट भट्ठा व्यापार रिर्टन दाखिला, ई इन्वायसिंग, नियम 14ए के बारे में लोगो को विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होने बताया कि व्यापारी अपना जीएसटी हर महीने की 24 तारीख से पूर्व ही भरे। पंजीकृत व्यापारियों को सरकार की ओर से 10 लाख तक का दुर्घटना बीमा भी प्रदान किया जाता है। इस दौरान व्यपारियों ने अपनी समस्याओं को भी बताया जिसका उन्हे समाधान भी बताया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी सहायक आयुक्त राजीव कुमार राय, रामनरेश प्रसाद, विवेक कुमार, अरविंद कुमार, अशोक श्रीवास्तव, अपूर्व शुक्ला, अतीव मोहन आदि अधिकारी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त व्यापारी नेता राहुल भदौरिया, जीसी सिंह प्रदेश अध्यक्ष, स्नेहलता त्रिवेदी, संजय गुप्ता, सत्यम गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, अभिनव सोनी, ओमी तिवारी, सुरेश सागर, गजेंद्र सोनी, आयुष कौशल, सचिन सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजन में आलोक गुप्ता एडवोकेट की महती भूमिका रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129