फ़ैज़ से बने सोनू चौहान शिवभक्ति की राह पर लिया बड़ा फैसला,काली मंदिर में गूंजा संकल्प 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में खिरनीबाग स्थित मां काली मंदिर में एक ऐसा घटनाक्रम आज सामने आया, जिसने पूरे जिले में चर्चाओं का तूफान खड़ा कर दिया। फ़ैज़ नाम के युवक ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर, माता के चरणों में शीश झुकाकर खुद को “सोनू चौहान” घोषित किया और सनातन धर्म को अपनाने का संकल्प लिया।

इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन हिंदू युवा नेता Rajesh Avasthi के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जहां मंदिर परिसर में आस्था, गंभीरता और संकल्प का माहौल देखने को मिला।

बताया जा रहा है कि सोनू चौहान पेशे से एक शिक्षक हैं। उनका साफ कहना है—

“मैं पहले से ही शिव भक्त हूं, वर्षों से पूजा करता आ रहा हूं… यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं, बल्कि मेरी आस्था की सच्चाई है।”

मंदिर में मौजूद लोगों के अनुसार, उन्होंने पूरे विधि-विधान से मां काली की पूजा की, संकल्प लिया और अपने नए जीवन की शुरुआत की। इस दौरान माहौल बेहद भावुक और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर नजर आया।

##तिलहर के हिंदू पट्टी निवासी बताए जा रहे सोनू चौहान के इस फैसले के बाद इलाके में चर्चाएं तेज हो गई हैं। कोई इसे व्यक्तिगत आस्था और स्वतंत्रता का निर्णय बता रहा है, तो कोई इसे एक बड़ा सामाजिक संदेश मान रहा है।

यह घटना अब सिर्फ एक व्यक्ति की कहानी नहीं यह अपने विश्वास के लिए खड़े होने की एक मजबूत गूंज बन चुकी है।

 

बाइट। राजेश अवस्थी हिन्दू वादी नेता

 

बाइट। दुर्गेश मिश्रा जिलाध्यक्ष हिन्दू जागरण मंच शाहजहांपुर

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129