अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025: बाल भवन बनेगा ‘गीतापुरम’

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों को दिए निर्देश

 

*28 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित होंगे गीता-थीम आधारित विविध कार्यक्रम*

 

रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 को गरिमामयी और भव्य रूप में आयोजित करने के लिए रेवाड़ी जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गीता का संदेश जन-जन तक पहुंचे, इसके लिए सभी विभागों और सामाजिक-धार्मिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में डीसी अभिषेक मीणा ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

 

डीसी ने बताया कि 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक रेवाड़ी बाल भवन परिसर को ‘गीतापुरम’ के रूप में सजाया जाएगा, जहां गीता के 18 अध्यायों और उनकी शिक्षाओं पर आधारित सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। महोत्सव की शुरुआत 28 नवंबर को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में आयोजित गीता-थीम सेमिनार से होगी।

 

उन्होंने कहा कि गीता महोत्सव में विद्यालयों के विद्यार्थियों, स्थानीय कलाकारों सहित बाहर से आने वाले दलों द्वारा राधा-कृष्ण नृत्य, समूह गान, एकल अभिनय, श्लोकाचारण, गीता सार नृत्य-नाटिका, भजन एवं गीता संवाद जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वयं सहायता समूह और अन्य विभागों के साथ धार्मिक-सामाजिक संगठनों का विशेष सहयोग रहेगा।

 

*महोत्सव का कार्यक्रम:*

28 नवंबर (IGU मीरपुर): सुबह 10 बजे से गीता थीम पर संगोष्ठी

 

29 नवंबर (बाल भवन): सुबह 10 बजे यज्ञ व प्रदर्शनी के साथ तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ, दिनभर मंचीय एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

 

*30 नवंबर:* सुबह 10 बजे से प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

दोपहर 12 बजे नगर शोभा यात्रा, जिसमें विभिन्न संगठनों की झांकियां शामिल होंगी

 

1 दिसंबर: सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रदर्शनी प्रतिभागियों का सम्मान समारोह, दीपोत्सव एवं गीता आरती के साथ महोत्सव का समापन।

 

बैठक में एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेन्द्र कुमार, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, डीएसपी सुरेंद्र श्योराण, जियो गीता से नवीन अरोड़ा, संजीव दुआ, आरएसएस से जय भगवान सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129