“कौन कहता है आसमां में छेद हो नहीं सकता, एक पत्थर तो ज़रा तबीयत से उछालो यारो…”

शाहाबाद। दशकों से उपेक्षा और बदहाली का दंश झेल रहा क्षेत्राधिकारी कार्यालय अब बदलाव की नई इबारत लिख रहा है। वर्षों से जर्जर व्यवस्था, अव्यवस्थित परिसर और फरियादियों के लिए बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे इस कार्यालय को अब एक सुसज्जित और व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया गया है।
इस परिवर्तन के पीछे अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण के निरंतर प्रयास और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके नेतृत्व में कार्यालय परिसर के कायाकल्प का कार्य तेज़ी से पूर्ण कराया गया, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा क्षेत्राधिकारी कार्यालय परिसर में नवनिर्मित भव्य प्रवेश द्वार, झंडारोहण स्थल एवं फरियादियों के लिए  प्रतीक्षालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
नव निर्मित प्रतीक्षालय विशेष रूप से आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जहाँ फरियादियों को बैठने के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक वातावरण मिलेगा। इससे न केवल उनकी समस्याओं को सुनने की प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित होगी, बल्कि पुलिस-प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत होगा।

गौरतलब है कि इस प्रतीक्षालय का निर्माण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, शाहाबाद इकाई के सहयोग से कराया गया है। यह पहल प्रशासन और व्यापारिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आमजन को सम्मानजनक और सहज वातावरण प्रदान करना भी है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।
समग्र रूप से यह पहल न केवल एक भवन के कायाकल्प तक सीमित है, बल्कि यह प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और जनविश्वास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129