पुलवामा आतंकी हमले में बलिदान हुए वीर जवानों की स्मृति में बजरंगदल द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंगदल महानगर शाहजीपुर के नेतृत्व में पुलवामा आतंकी हमले में बलिदान हुए 40 वीर जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर मौन धारण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर बजरंगदल महानगर संयोजक हर्षित गुप्ता ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में देश के 40 वीर जवानों ने राष्ट्र की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि आज समाज का एक वर्ग उस दिन को भूलकर विदेशी संस्कृति से जुड़ी वेलेंटाइन जैसी परंपराओं को बढ़ावा दे रहा है,जो युवाओं को संस्कारहीन बनाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रभक्ति,संस्कार और बलिदानियों के सम्मान को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर उपाध्यक्ष रमेश कुमार,महानगर संयोजक हर्षित गुप्ता,सह संयोजक सोनू सिंह,महानगर सह मंत्री राहुल कनौजिया,प्रदीप प्रजापति,महानगर गौरक्षा प्रमुख आशीष शर्मा,महानगर सह प्रचार प्रमुख कुनाल राठौड़,ऋषभ गुप्ता,सुमित सक्सेना,कीर्तिमान गुप्ता,आकाश राठौर,गोविंद श्रीवास्तव,हिमांशु श्रीवास्तव,जतिन,गिरीश बाबू,गोपाल,अनमोल शर्मा,अजय,हिमांशु प्रजापति,अमरदीप,विशाल गुप्ता,आशीष मिश्रा,आयुष गुप्ता,प्रशांत गुप्ता,अरविंद वर्मा,सुनील सक्सेना,दिव्यांश प्रजापति,अंश यादव,किशन शर्मा,विवेक कोहली,सहित सभी प्रखंडों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शहीद जवानों की वीरता को नमन करते हुए उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129