पर्यावरण मित्र समूह ने डॉ. शालू गुप्ता व निरुपमा गुप्ता को किया ‘हरियाली मित्र सम्मान’ से सम्मानित

महेंद्र गुप्ता ब्यूरो लखीमपुर -खीरी

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यावरण मित्र समूह द्वारा संचालित हरियाली मित्र सम्मान अभियान के अंतर्गत मोहल्ला मिश्राना निवासी सुप्रसिद्ध योग प्रशिक्षिका एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रदाता डॉ. शालू गुप्ता तथा निरुपमा गुप्ता को सम्मानित किया गया। दोनों को उनके घर की छत पर विकसित हरे-भरे टैरेस गार्डन और पौधों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के लिए अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर हरियाली मित्र सम्मान से नवाजा गया।

यह सम्मान उन पर्यावरण प्रेमी परिवारों को प्रेरित करने के उद्देश्य से दिया जा रहा है, जो अपने घरों की छत, आंगन, किचन गार्डन या लॉन को हराभरा बनाकर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

इस अवसर पर पर्यावरण मित्र समूह के संयोजक विशाल सेठ, मीडिया प्रभारी राम मोहन गुप्त, कोर कमेटी सदस्य सुमन श्रीवास्तव, रश्मि महेंद्रा, सपना कक्कड़, सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज की प्रबंध निदेशक लेखनी सेठ तथा समाज सेविका अंजुल जलोटा उपस्थित रहीं। उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों को हरियाली अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129