श्री राम मंदिर स्थापना दिवस धार्मिक एवं सांस्कृतिक एकता का पर्व : राजकुमार यादव, भिवानी विभाग मंत्री विहीप

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

31 दिसम्बर 2025 (पौष शुक्ल द्वादशी, संवत 2082)

 

 

श्री राम मंदिर, अयोध्या के द्वितीय स्थापना दिवस के पावन अवसर पर देशभर में श्रद्धा, उत्साह और गौरव का वातावरण देखने को मिला। इस ऐतिहासिक अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के भिवानी विभाग मंत्री राजकुमार यादव ने समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का प्रतीक बताया।राजकुमार यादव ने कहा कि “श्री राम मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक है। यह स्थापना दिवस हमें धर्म, सेवा और राष्ट्रीय एकता के संकल्प को पुनः सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है।”

उन्होंने मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले संतों, कार्यकर्ताओं और करोड़ों श्रद्धालुओं के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि श्री राम मंदिर आज राष्ट्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना का केंद्र बन चुका है।

राजकुमार यादव ने आगे कहा कि ऐसे ऐतिहासिक अवसर आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति, मूल्यों और राष्ट्र गौरव से जोड़ने का कार्य करते हैं। उनके अनुसार, सनातन परंपराओं की रक्षा और प्रचार में समर्पित कार्यकर्ता समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे धर्म, सेवा और राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर आगे बढ़ें और भारत की सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाए रखें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129