हनुमत धाम द्वार एवं मार्ग का हुआ लोकार्पण ::

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

सहयोग संस्था ने बांटे कंबल जनपद की मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में पहुंचे एमएलसी डॉक्टर सुधीर गुप्ता ब नि० जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने हनुमत धाम द्वार , एवं हनुमत धाम मार्ग का फीता काटकर उद्घाटन किया, एवं सहयोग संस्था के पदाधिकारियो के साथ मिलकर ग्राम के सभी बुजुर्गों को कंबल बांटे । इस मौके पर डॉ सुधीर गुप्ता ने कहा कि वाकई में जनपद में यदि कोई गांव है तो है भटपुरा रसूलपुर , यहां की गलियों में घूमने पर ऐसा लगता है कि किसी बहुत सुंदर जगह पर घूम रहे हैं । और अजय प्रताप यादव बोले कि भटपुरा रसूलपुर पंचायत विभाग में नाम रोशन कर रहा है, हमारे सभी प्रधानों को बिल्कुल इसी प्रकार से कार्य करना चाहिए । सहयोग संस्था के संस्थापक शाहनवाज खा एडवोकेट ने बताया कि यह बहुत सुंदर समय है एक साथ दो कार्य ग्राम पंचायत में हो रहे हैं ,प्रधान अनिल गुप्ता के साथ-साथ सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद हम सभी को भी मिल रहा है । कार्यक्रम में पहुंची संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने बताया कि भटपुरा रसूलपुर हमारी जन्मभूमि है और जब हम गांव की तारीफ सुनते हैं, तो मन प्रसन्न हो जाता है । कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का ग्राम प्रधान अनिल कुमार गुप्ता ने माला पहनाकर स्वागत किया, ब सभी को उपहार स्वरूप देसी गुड़ भेट की । कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी राकेश कुमार ,अजय पाल वर्मा ,रामदेव, महेंद्र दुबे ,विकास सक्सेना, सुमन गुप्ता, शिवम वर्मा, सरदार अमरदीप सिंह खालसा ,यशपाल सिंह , लड्डन अली,अनुज मिश्रा ,श्रीकांत दीक्षित, सतीश, नसीरुद्दीन ,सूरज गुप्ता, मनीष गुप्ता, मुनींद्र सिंह , सुधीर, सबाब,वेदपाल ,आदि सभी उपस्थित रहे ।।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129