भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने में लगी:विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

बावल में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना एप का शुभारंभ

 

रेवाड़ी। बावल के विधायक डाक्टर कृष्ण कुमार की मौजूदगी में गुरुवार को बावल कमेटी कार्यालय में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के एप लांच शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प.दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती पर विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

 

इस मौके पर विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार ने कहा कि केंद्र ओर प्रदेश की भाजपा सरकार नारी सशक्तिकरण को मजबूत कर रही है। केंद्र ओर प्रदेश सरकार महिला हित पर पूरा फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू करके उनके सम्मान को चार चांद लगा रही है। इस अवसर पर बावल एसडीएम मनोज कुमार, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र छिल्लर, बावल मंडल भाजपा अध्यक्ष रमेश लौर झाबुआ, सेवा पखवाड़ा जिला सह संयोजक यतेंद्र रावत, महामंत्री एडवोकेट निहाल सिंह चौकन, उपाध्यक्ष कपिल नेहरा प्राणपुर सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129