एसडीएम व तहसीलदार ने बटेश्वर तीर्थ धाम पहुंचकर यमुना जी के बढ़ते जलस्तर का किया निरीक्षण, दी लोगो को चेतावनी

राजवीर सिंह यादव संवाददाता करहल, मैनपुरी

 

आगरा|| जनपद के पवित्र पावन धाम बटेश्वर में एसडीएम, संतोष कुमार शुक्ला, तहसील बाह ने अपनी टीम के साथ यमुना के घाटों का निरीक्षण किया। यमुना में तेजी के साथ बढ़ते हुए जलस्तर और तेज बहाव के चलते सभी घाट जल में डूब गए हैं। जैसे ही इसकी जानकारी एसडीएम को हुई, वह तत्काल अपने साथ तहसीलदार को लेकर बटेश्वर घाटों पर पहुंच गए और यमुना जी के बढ़ते हुए जल स्तर का निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने सभी दुकानदारों, श्रद्धालुओं और भक्तों को चेतावनी दी कि यमुना का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है, पानी के अंदर न जाएं, पानी से दूर रहें। यमुना के किनारे बसे ग्रामीणों को प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यमुना के जल स्तर से बढ़ने से काफी खतरा बढ़ गया है, इसलिए सभी लोग पानी के अंदर न जाएं और न ही नाविक, विना जैकेट पहने नावों में सवारियों को न बैठावें। वहीं पीडब्लूडी विभाग ने विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्टीमर चालकों को निर्देश दिए हैं कि वे बिना जैकेट पहने स्टीमर में सवारियों को न बैठा कर यमुना में न घूमाएं। मोहन सिंह भदोरिया ग्राम भरतार निवासी ने सभी नाविकों के लिए लाइफ जैकेट दिलाए जाने की मांग की है, जिससे सभी को घूमने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा दे सकें। यमुना के किनारे रहने वाले ग्रामीणों के लिए प्रशासन की तरफ से खाने-पीने की सामग्री की व्यवस्था कर ली गई है और जगह-जगह बाढ़ चौकियां भी स्थापित कर दी गई हैं। प्रशासन द्वारा लगाई गई टीम लगातार बढ़ते जल स्तर पर नजर बनाए हुए हैं। निरीक्षण के दौरान बाह तहसील के उप जिलाधिकारी संतोष कुमार शुक्ला, तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, लेखपाल कार्तिक सिंह, सत्येंद्र उपाध्याय सहित टीम के सभी सदस्य मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129