सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं करवाएं उपलब्ध-डीसी

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में हुई जिला गुणवत्ता समिति की बैठक

 

रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) की जिला गुणवत्ता समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक हुई और एनक्वास मानकों पर खरा उतरने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिले की आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र (एएएम-एससी) सहित सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाए।

बैठक में सिविल सर्जन डा. नरेन्द्र दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि गत अगस्त माह में औलांत, जैतपुर, बुडौली, करावरा, बीकानेर, गंगायचा जाट, जुड्डïी, खटावली व फिदेड़ी को एन्क्वास सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 तक 50 प्रतिशत आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप-केंद्रों के एनक्वास सर्टिफिकेशन करवाया जाना है। अक्टूबर माह में जिला के नागरिक अस्पताल रेवाड़ी, उपमंडल नागरिक अस्पताल कोसली, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बावल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डहीना, बासदूधा, बव्वा, कारौली, मामडिय़ा आसमपुर व मनेठी सहित 22 एएएम-एससी को सक्षम पोर्टल पर अपडेट करके एनक्वास के लिए अप्लाई करवाया जाएगा। सितंबर माह में 9 एएएम-एससी को एनक्वास सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई करवाया गया है। उन्होंने बताया कि जिला की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में 02 अक्टूबर तक पीर कायाकल्प असिस्मेंट करवाया जा रहा है।

बैठक में एसीयूटी रूहानी, पीएमओ डा. सुरेन्द्र यादव, उप-सिविल सर्जन डा. जोगेन्द्र तंवर, आईएमए के प्रतिनिधि डा. एसपी यादव, डा. एसपी महलावत, डा.  सुरेश कटारिया, डा. नीलम, मुनेश यादव, राधा, रविन्द्र यादव सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129