वीआईपी ग्रुप विद हैल्पिंग हैंड्स की ओर से चौक मंडी रोड पर बाँटा शीतल शरबत व लस्सी

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर।भीषण गर्मी से राहत को ध्यान में रखते हुए ज्येष्ठ माह के समापन पर ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन शनिवार को विशिष्ट जनों का सेवाभावी संगठन *वीआईपी ग्रुप विद हैल्पिंग हैंड्स* की ओर चौक मंडी रोड पर शीतल शरबत , लस्सी , जलजीरा,मठ्ठा इत्यादि का वितरण किया गया। चौक.मंडी रोड स्थित ग्रुप क्रियेटर अभिनय गुप्ता के आवास के बाहर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शरबत वितरण गया इस दौरान हजारों राहगीरों ने शर्बत पीकर प्यास बुझाई।

इस अवसर पर ग्रुप के किएटर अभिनय गुप्ता ने बताया कि शर्बत वितरण में चन्द्रशेखर खन्ना ‘धीरू’ , हरनाम दास गुप्ता , सचिन गुप्ता , अनुपम कंचन , ज्योति गुप्ता आदि का सहयोग रहा ।

इस अवसर पर संरक्षक व प्रेरणास्रोत्र चन्द्रशेखर खन्ना ने कहा कि अहंकार, असीमित आकांक्षाएं मनुष्य को दानव बना सकती हैं और उसके पतन का कारण भी सच्चे समाजसेवी वही होते हैं जो लोग जरूरतमंदों की सेवा सहायता करते हैं,अपने लिए तो सभी जीते हैं, जो दूसरों की मदद के लिए आगे आते हैं उन पर ईश्वर की विशेष कृपा रहती है। हम सबको अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की मदद करनी चंहिये और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करना चांहिये।

शरबत वितरण में र्ज्योति गुप्ता ,रिधि बहल , स्तुति गुप्ता, विम्मी सैनी ,नुजहत अंजुम ,काजल यादव ,आरती गुप्ता , अग्रिमा गुप्ता , पार्थ गुप्ता , वृषभान दास गुप्ता , मुकेश गुप्ता(रोमी) ,एडवोकेट अनूप कुमार , भाजपा चौक मंडल के मीडिया प्रभारी पुनीत मिश्रा , पार्षद प्रदीप सक्सेना , अपूर्व अग्रवाल आदि ने इस पुण्य कार्य में सहभागिता करते हुए राहगीरों को शर्बत वितरित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129