विधायक श्री चेतराम जी ने माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर व शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

देश की आजादी के लिए अपने प्राणो का बलिदान करने वाले माँ भारती के सच्चे सपूत अमर शहीद सरदार भगत सिंह जी की जन्म जयंती पर आज सरदार भगत सिंह राजकीय महाविद्याल, ग्राम ढाका खुर्द कला, खुटार में जनप्रिय पुवायाँ भाजपा विधायक श्री चेतराम जी ने माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर व शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

.

विधायक जी ने सभी बच्चों को शहीद भगत सिंह जी के बारे में विस्तृत रूप से बताया व उनके संघर्षमय जीवन को याद किया।

.

भगत सिंह जी भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रान्तिकारी थे। चन्द्रशेखर आजाद व पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर इन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अभूतपूर्व साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुक़ाबला किया।

.

जब ब्रिटिश पुलिस अधीक्षक के आदेश पर लाठीचार्ज में घायल होकर लाला लाजपत राय की मृत्यु हो गई, तो भगत सिंह ने उनकी मौत का बदला लेने का फैसला किया।

.

उन पर और उनके सहयोगियों पर एक ब्रिटिश पुलिस अधिकारी की हत्या का आरोप लगाया गया और उन्हें दोषी पाया गया।

.

भगत सिंह को 23 मार्च 1931 को उनके साथियों शिवराम राजगुरु और सुखदेव के साथ लाहौर में फाँसी दे दी गई।

.

इस मौके पर साथ में ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित जी, प्राचार्य भरत सिंह यादव जी, डॉक्टर हरिओम अवस्थी जी, रामप्रकाश मिश्रा उर्फ़ सुआ जी, देवेश गुप्ता जी, नगर पंचायत खुटार के सभासद सत्यप्रकाश जी, चंदन गुप्ता जी, मंगल सिंह जी, अनुज मिश्रा जी, अध्यापकगणों में डॉक्टर शालविनी गुप्ता जी, डॉक्टर प्रमोद वर्मा जी डॉ शशि गंगवार जी डॉक्टर आदित्य पटेल जी डॉक्टर आशीष गौतम जी डॉक्टर सचिन शुक्ला जी डॉक्टर अर्पण जी डॉक्टर अर्चना चौहान जी डॉक्टर राजबाला जी डॉक्टर रिक्किम जी सहित समस्त कार्यालय स्टाफ छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129