जीएसटी दरों में कटौती से व्यापारी वर्ग पर संकट : महेंद्र छाबड़ा

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं व्यापारी महेंद्र छाबड़ा ने केंद्र सरकार की जीएसटी नीतियों पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा नेता दरों में कटौती का प्रचार करके वाहवाही तो लूट रहे हैं, लेकिन असल में इन फैसलों का सबसे बड़ा नुकसान व्यापारी वर्ग को उठाना पड़ रहा है।

 

छाबड़ा ने कहा कि सरकार जीएसटी घटाकर केवल दिखावा कर रही है। “यह नीति संतुलित नहीं है। सरकार एक जेब से पैसा निकालकर दूसरी में डाल रही है। इसका फायदा आम जनता को भी नहीं मिल रहा और व्यापारी भी नुकसान में हैं,” उन्होंने कहा।

 

*उन्होंने सरकार के सामने तीन बड़े सवाल खड़े किए*

 

1. सेस का इनपुट क्रेडिट नहीं – नई व्यवस्था के अनुसार वसूले गए सेस का 22% इनपुट क्रेडिट व्यापारियों को नहीं मिलेगा। इसका सीधा घाटा व्यापारी वर्ग को सहना पड़ेगा।

 

2. पुराने स्टॉक पर नुकसान – कई वस्तुओं पर टैक्स दर 28% से घटाकर 18% कर दी गई है, जबकि व्यापारी पहले ही 28% टैक्स देकर माल खरीद चुके हैं। अब वही माल कम दाम पर बिकेगा, जिससे नुकसान निश्चित है।

 

3. 10% अतिरिक्त जीएसटी की वापसी पर चुप्पी – सरकार ने व्यापारियों से पहले ही 10% ज्यादा जीएसटी वसूल लिया है, लेकिन उसकी वापसी का कोई प्रावधान नहीं है। इससे व्यापारियों की पूंजी फंस रही है और कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है।

 

महेंद्र छाबड़ा ने भाजपा नेताओं को नसीहत दी कि वे विपक्ष पर आरोप लगाने के बजाय व्यापारियों की वास्तविक समस्याओं का हल करें। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत स्पष्ट नीति बनाकर व्यापारियों को राहत दे और वसूला गया 10% अतिरिक्त जीएसटी वापस करे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129