गीता हत्याकांड ने फिर पकडा तूल, न्याय ना मिलने पर कश्यप समाज के सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट तिकोनिया पार्क में किया धरना प्रदर्शन

मैनपुरी। बीते 5 जुलाई को बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम अहमलपुर निवासी 24 वर्षीय गीता कश्यप की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी जिसमें नामजद आरोपी प्रशांत पांडे को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था वहीं परिजनों का आरोप है कि उसके भाई निशांत पिता इंद्रेश भी हत्या में शामिल थे दबंगई से खुलेआम घूम रहे हैं जिस पर कोई अंकुश नहीं लगाया जा रहा है जो लगातार इस मामले में फैसला करने का दबाव दे रहे हैं जिससे पीड़ित परिजनों को प्रताड़ित किया जा रहा है ऐसा परिजनों ने आरोप लगाया है ।

पीड़ितों का आरोप है कि इस संबंध में प्रदर्शन के माध्यम से चार बार पुलिस के अधिकारियों को अवगत करते हुए न्याय की गुहार लगा चुके हैं लेकिन उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिला है जिसको लेकर आज भी 4 वार धरना प्रदर्शन जारी है

सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है कि गीता के हत्यारों व रेपिस्टों को न्याय नहीं मिला तो 12 सितंबर को न्यायालय कलेक्ट में कश्यप समाज के लोग ताला डालेंगे, जिसको लेकर आज कलेक्ट्रेट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। कलेक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में धरना प्रदर्शन कर रहे कश्यप समाज के लोगों से पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने मीडिया के समक्ष बातचीत में बताया कि दुष्कर्म व हत्या का एक आरोपी प्रशांत पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और जल्द ही इस मामले में एफ आई आर के आधार पर् जो लोग संलिप्त पाए जाते है उनके खिलाफ भी कड़ी से कड़ी कारवाही की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129