प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरनाहल परिसर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

स्वतंत्र प्रबोध ब्यूरो मैनपुरी

भाजपा नेता अनुजेश प्रताप सिंह यादव और अध्यक्ष शशि गुप्ता ने कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया।

 

 

मैनपुरी/करहल में नगर पंचायत बरनाहल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भाजपा नेता अनुजेश प्रताप सिंह यादव और नगर पंचायत अध्यक्ष शशि गुप्ता ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी निरीक्षक डॉ. प्रदीप यादव ने मुख्य अतिथि भाजपा नेता अनुजेश प्रताप सिंह यादव और पंचायत नगर अध्यक्ष शशि गुप्ता को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र दास मोदी के 75वें जन्म दिवस पर पखवाड़े के तहत एक स्वस्थ शिविर लगाकर लोगों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। इस कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा नेता अनुजेश प्रताप सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दास मोदी ने देश को विश्व स्तर पर एक अलग पहचान दिलाई है और भारत देश की तरफ विश्व के सभी देश ताकती लगाकर देख रहे हैं। हमारा देश इस समय उन्नति के मार्ग पर प्रधानमंत्री के सतत प्रयास से अग्रसर हुआ है। चेयरमैन शशि गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमारे देश के सभी वर्गों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं और महिलाओं के हक अधिकारों के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। महिलाओं को बराबर का हक दिलाने का पूरा प्रयास किया है। इस कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर में आज लगभग 200 मरीजों को निशुल्क जांचें भी कराई गईं और दवाइयां वितरित की गईं। मुख्य अतिथियों के द्वारा संगिनी बहनों और आशाओं को बेहतर कार्य करने के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए। इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी निरीक्षक डॉक्टर प्रदीप यादव, डॉक्टर हनीफ खान, डॉ. धर्मेंद्र यादव, डॉ. हरिलाल चौधरी, वीरेंद्र सिंह, एचयूओ, आयुष बंसल, मनु गुप्ता, शिवकुमार यादव, सुधांशु गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129