72 घंटे तक पहचान न होने पर किया गया लावारिस शव का अंतिम संस्कार

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड

मानव अधिकार परिषद व पुलिस ने निभाई मानवता की मिसाल

रेवाड़ी। दिनांक 12 अगस्त 2025 को सिटी थाना पुलिस को दिल्ली रोड स्थित नहर किनारे करीब 35 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का लावारिस शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और पहचान के लिए रेवाड़ी के सरकारी अस्पताल के शव गृह में सुरक्षित रखवाया। लगातार सूचना प्रसारित कर परिजनों की तलाश की गई, लेकिन 72 घंटे बीत जाने के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।इस स्थिति में 15 अगस्त 2025 को सिटी थाना पुलिस ने मानव अधिकार परिषद रेवाड़ी टीम के प्रोग्राम सचिव विनोद सक्सेना के सहयोग से मृतक का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान एएसआई विनोद कुमार, पुलिसकर्मी नवीन, शिवा तथा मानव अधिकार परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम सचिव विनोद सक्सेना ने कहा कि “हर इंसान का सम्मानजनक विदा पाना उसका अधिकार है, चाहे वह अपनों के बीच हो या लावारिस।” पुलिस अधिकारियों ने भी इस कार्य को मानवता की सच्ची सेवा बताया।स्थानीय लोगों ने पुलिस और मानव अधिकार परिषद की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की संवेदनशीलता समाज में मानवीय मूल्यों को मजबूत करती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129