सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि अफसोसजनक, सम्बन्धित अधिकारी सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के करें सम्मिलित प्रयास- जिलाधिकारी।

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वालों को गुड सेमेटरन योजना में किया जाये पुरस्कृत- अंजनी कुमार।

 

मैनपुरी 29 जुलाई, 2025- जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति, जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में परिवहन, लोक निर्माण, पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निरंतर प्रयासों के बावजूद भी जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए, नियमों की अनदेखी करने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए जाएं। उन्होने कहा कि विद्यालयों में गठित रोड सेफ्टी क्बल संचालित रहे, जिनके माध्यम से छात्रों को यातायात नियमों के तहत जागरूक किया जाये, ओवर स्पीड, बिना सीट-बेल्ट, हेलमेट का प्रयोग किये वाहन चलाने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हो, उनका चालान कर जुर्माना वसूला जाये, जनपद के किसी भी मुख्य मार्ग पर गढ्ढे न हों, मुख्य मार्गों के किनारे अभियान चलाकर अनाधिकृत अतिक्रमण हटाये जायें, सड़क के किनारे गिट्टी, मोरम रख बिक्री करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाये।

श्री सिंह ने ए.आर.टी.ओ. को निर्देशित करते हुए कहा कि बार-बार निर्देशों के बाद भी गुड सेमेटरन योजना में घायलों की मदद करने वालों को पुरूस्कृत नहीं किया जा रहा है, दुर्घटना में घायलों की मदद करने वालों को चिन्हित कर उन्हें योजना में पुरूस्कृत किया जाए। जानकारी करने पर ए.आर.टी.ओ. ने बताया कि जनपद के विद्यालयों में 700 वाहन संचालित है, जिसमें से 30 वाहन अनफिट है, विद्यालय वाहनों चालको, परिचालकों के चरित्र, ड्राइविंग लाइसेंस आदि का सत्यापन कराया जाना है, जिस पर उन्होंने विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों से कहा कि तत्काल अपने-अपने विद्यालय के वाहन चालकों के उक्त अभिलेखों का सत्यापन करना सुनिश्चित करें, जिन विद्यालय वाहनों की फिटनेस नहीं है वह भी प्राथमिकता पर अपने वाहनों की फिटनेस तत्काल करा लें, बिना फिटनेस के कोई भी विद्यालय वाहन संचालित न हो सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव ने बताया कि जून 2025 में जनपद में 63 सड़क दुर्घटनाएं घटित हुंयी, जिसमें 26 व्यक्तियों को अपनी जान गंवानी पड़ी, गत वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष माह जून तक 89 सड़क दुर्घटनाओं, 55 मृतकों की संख्या में वृद्धि हुयी है। उन्होने बताया कि माह जून में पुलिस विभाग द्वारा बिना हेलमेट का प्रयोग किये बिना दुपहिया वाहन चलाने वाले 2162 एवं दुपहिया वाहन पर तीन सवारी होने पर 703 वाहनों के चालान किये गये हैं, परिवहन विभाग द्वारा माह जून में बिना हेलमेट के 120, बिना सीटबेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने वाले 75, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर 17 व्यक्तियों का चालान किया गया, ओवर लोड 17 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही कर जुर्माना वसूला गया।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.सी. गुप्ता, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण ए.के. अरूण, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दीपिका गुप्ता, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बुद्धि प्रकाश के अलावा सुदिति ग्लोबल के प्रबन्ध निदेशक डा. राम मोहन, विभिन्न विद्यालयों के प्रबन्धक, प्रधानाध्यापक आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129