मानव उत्थान सेवा समिति नारनौल द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

नारनौल। परम पूज्य श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से पूरे भारतवर्ष में 5 जुलाई से 20 जुलाई तक आयोजित हो रहे वार्षिक वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत आज मानव उत्थान सेवा समिति, नारनौल द्वारा गांव धनौंदा (अटेली) में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता महात्मा संजीवनी बाई जी ने की। इस अवसर पर समिति के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। महात्मा संजीवनी बाई जी ने उपस्थितजनों को वृक्षों के महत्व और उनके संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

 

कार्यक्रम में समिति के सक्रिय सदस्य नंदलाल, कपिल देव मास्टर, सत्यवीर मास्टर, लालचंद सैनी, लखनलाल मास्टर, प्रेम पुष्कर पंडित, सुमन, मीनू वर्मा, स्नेहलता, भागवती, काशीराम, हरि सिंह सहित अनेक श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित रहे।

 

वृक्षारोपण के बाद सभी ने पौधों की देखरेख और संरक्षण हेतु नियमित प्रयास करने का संकल्प लिया। समिति द्वारा आयोजित यह अभियान न केवल पर्यावरणीय संतुलन के लिए एक सकारात्मक कदम है, बल्कि समाज में हरियाली के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का भी सशक्त माध्यम बन रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129