पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर 5 लाख की साइबर ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। रोजगार की तलाश में जुटे युवाओं को पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने राजस्थान के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जो साइबर ठगों को कमीशन पर अपने बैंक खाते उपलब्ध कराते थे।

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जोधपुर जिले के गांव टोडियाणा निवासी जेठू सिंह, बाड़मेर जिले के गांव इंदोई निवासी आसु सिंह और जोधपुर के गांव चांदवाभाखर निवासी आदित्य सिंह के रूप में हुई है।

 

ऐसे हुआ था ठगी का शिकार

गांव डहीना निवासी धीरज यादव ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 5 अगस्त 2024 को उसने फेसबुक पर एक पार्ट टाइम जॉब का विज्ञापन देखा। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद उसे टेलीग्राम अकाउंट पर एक लिंक भेजा गया, जिस पर उसने रिव्यू सबमिट किए। इसके बदले उसे ट्रायल के तौर पर 699 रुपये मिले।

अगले दिन उससे 10 हजार रुपये जमा करवाए गए और कुछ रिव्यू के बदले करीब 17 हजार रुपये वापस भी मिले। इस तरह से विश्वास दिलाकर उसे चंगुल में फंसा लिया गया और कई ट्रांजेक्शनों के माध्यम से उससे कुल ₹4.92 लाख की ठगी कर ली गई।

 

आरोपियों के बैंक खातों का हुआ खुलासा

जांच में सामने आया कि धीरज के खाते से दो लाख रुपये सीधे जेठू सिंह के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। पूछताछ में जेठू सिंह ने बताया कि उसने अपने खाते साइबर ठगों को कमीशन पर उपलब्ध कराए थे और यह काम वह अपने साथी आसु सिंह व आदित्य सिंह के कहने पर कर रहा था।

 

दो दिन का पुलिस रिमांड

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है ताकि ठगी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की जानकारी ली जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

 

साइबर थाना रेवाड़ी की सतर्कता से एक बड़ी ठगी का हुआ खुलासा

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर नौकरी के झूठे लालच में न आएं और किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129