तिरंगा यात्रा के माध्यम से जन-जन को दिया ‘मेरी जान तिरंगा है…’ का संदेश

शिव कुमार यादव ब्यूरो चीफ रेवाड़ी

पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता के नेतृत्व में रेवाड़ी शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा ने आमजन में भरा राष्ट्रीय प्रेम व देशभक्ति का जज्बा

 

*रेवाड़ी, 14 अगस्त*

देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत को नमन व वंदन करने के लिए जिला मुख्यालय पर पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें जिला रेवाड़ी पुलिस के अधिकारियों व  कर्मचारियों ने हाथों मे तिरंगा झंडा लेकर जिला सचिवालय से बाल भवन (शिव चौक) तक भागीदारी करते हुए देश के वीर शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक ने विभिन्न चौराहों पर लगी महान विभूतियों की प्रतिमाओं के समक्ष शीश नवाकर नमन किया। जिला में पहुचने पर एसपी गौरव राजपुरोहित ने विशिष्ट जनों का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता की दिशा में तिरंगा यात्रा के माध्यम से जागरूकता का अहम कदम है।

*तिरंगा हम सबकी आन-बान-शान का प्रतीक : जरावता*

विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने कहा कि तिरंगा स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है। हर भारतीय का तिरंगे से भावनात्मक जुड़ाव है और यह हमें राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर गांव, हर शहर व हर छोटे से छोटे क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जो आमजन विशेषकर युवाओं में देशभक्ति व राष्ट्र प्रेम का संचार कर रही है।  उन्होंने कहा कि हमारी भाषा, संस्कृति, क्षेत्र, परंपराएं अलग हो सकते हैं लेकिन देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा एक है जो हम सबकी आन-बान-शान प्रतीक है।

*विषम परिस्थितियों में देश की सरहदों पर डटे रहते हैं देश के वीर सैनिक : विधायक*

विधायक सत्यप्रकाश ने कहा कि हमारे देश के वीर सैनिक विषम और कठिन परिस्थितियों में भी देश की सरहदों पर डटे रहते हैं ताकि हमारे देश की अखंडता व सम्प्रभुता कायम रहे। उनके समर्पण और बलिदान का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि हर घर अभियान के तहत देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्राएं नागरिको में राष्ट्र प्रेम व देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रगाढ़ कर रही है। उन्होंने लोगों से हर-घर-तिरंगा अभियान में बढ़चढक़र भागीदारी करने का आह्वïान किया। उन्होंने कहा कि हमारा तिरंगा सदैव ऊंचा रहे, जिसके लिए हमारे देश के रणबांकुरों ने अपना बलिदान दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक सत्यप्रकाश जरावत सहित तिरंगा यात्रा में शामिल सभी व्यक्तियों ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए आगे का सफर तय किया।

*प्रत्येक देशवासी को जुडऩा चाहिए हर घर तिरंगा अभियान से : गौरव राजपुरोहित*

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी गौरव राजपुरोहित ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान एक जन आंदोलन है और प्रत्येक देशवासी को इससे जुडऩा चाहिए। उन्होंने बताया कि जिला में हर्षोल्लास व उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं। हर व्यक्ति के अंदर देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान के तहत घरों की छतों, शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, औद्योगिक इकाइयों व सरकारी भवनों पर तिरंगा फहराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के हर घर पर तिरंगे झंडे के एक साथ नजर आने से राष्ट्रीय एकता के साथ-साथ सामाजिक सद्भावना और अधिक मजबूत होगी । उन्होंने कहा कि इस अभियान में विशेषकर युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी हो, ताकि समाज में राष्ट्र के प्रति एक नया जोश नजर आए। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रेवाड़ी डा. रविंदर सिंह , इंचार्ज सुरक्षा शाखा निरीक्षक सुरेश कुमार सहित जिला पुलिस के अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129