जय भोले सेवा समिति के पदाधिकारीयों ने महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह जी को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया।

हरिओम द्विवेदी मंडल प्रभारी लखनऊ व कानपुर

हरदोई-आज जय भोले सेवा समिति के पदाधिकारीयों ने हरदोई स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में लगे हुए महिला आयोग के जनसुनवाई केंद्र में जाकर महिला आयोग की सदस्य श्रीमती एकता सिंह जी को स्मृति चिन्ह व वृक्ष देकर सम्मानित किया।समिति की राष्ट्रीय सचिव पूजा गुप्ता जी ने एकता सिंह जी को बताया कि हमारी समिति 5 जून से लेकर 31 अक्टूबर तक वृक्षारोपण का कार्यक्रम करती है तथा प्रत्येक माह शाहाबाद के संकटा देवी मंदिर में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन भी किया जाता है इसी के साथ-साथ हम लोग महिला सशक्तिकरण एवं बच्चों के विकास के लिए भी कार्य करते हैं एकता सिंह जी ने कहा कि आपकी समिति के द्वारा बहुत ही अच्छे कार्य किया जा रहे हैं और आपकी टीम से मिलकर हमको बहुत ही खुशी काअनुभव हो रहा है और आपके द्वारा दिए गए वृक्ष को हम लोग उचित स्थान पर रोपित करेंगे। इस अवसर पर भाजपा नेत्री अनुराधा मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी,प्रोवेशन अधिकारी व उनका स्टाफ, महिला थानाप्रभारी हेमलता जी एवं पुष्पा चौरसिया, मुस्कान सिंह, अवंतिका तिवारी, कमल किशोर गुप्ता, रश्मि शुक्ला, रीता श्रीवास्तव, मधु कश्यप, अनीता गुप्ता ,कंचन गुप्ता, वंदना गुप्ता आदि समिति के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129