प्रधान जी डेढ़ वर्ष में भी प्राथमिक विद्यालय में पूर्ण नहीं करा पाए शौचालय का कार्य

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

बेवर । विकासखंड बेवर के अंतर्गत ग्राम प्रधान की लापरवाही से डेढ़ वर्ष पूर्व शुरू किए गए शौचालय को आज तक पूरा नहीं कराया जा सका।शौचालय की दीवार प्लास्टर आदि बनाकर उसे छोड़ दिया गया जिसमें आज तक शीट आदि की व्यवस्था नहीं है।ग्राम प्रधान के पास शौचालय निर्माण के लिए इतनी धनराशि उपलब्ध नहीं हो सकी कि डेढ़ वर्ष से उक्त शौचालय को पूरा कराया जा सकता।

विकासखंड बेवर क्षेत्र में ग्राम सभा बहरामऊ में ग्राम प्रधान की लापरवाही सामने आई है यहां ग्राम प्रधान द्वारा मनमानी के साथ कार्य किया जाता है।ब्लॉक के मातहत अधिकारियों से सांठगांठ कर सिर्फ कागजों में कार्य सिमट कर रह जाता है।इसी गांवसभा के मजरा दिलीपपुर नरैनी में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शौचालय न होने से बच्चों को परेशानी होती थी जिसको लेकर तैनात शिक्षकों द्वारा ग्राम प्रधान से शौचालय बनवाए जाने की गुहार लगाई तो डेढ़ वर्ष पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा पहले शौचालय की दीवारें बनवा दी गईं बाद में उन दीवारों पर प्लास्टर लगवा दिया गया लेकिन आज तक उक्त शौचालय में शीट आदि रखवाकर पूर्ण नहीं करवाया गया।जिससे छात्र छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।वहीं शिक्षकों द्वारा छात्र छात्राओं के लिए कम्पोजिट ग्रांट से दो मूत्रालय बनवा दिए गए हैं।डेढ़ वर्ष से ग्रामसभा को विकास कार्य के लिए इतना पैसा नहीं मिला कि उक्त शौचालय को पूर्ण किया जा सकता था।बताते चलें विद्यालय की बाउंड्री वॉल टूटी पड़ी है, भवन भी जर्जर हो चुका है।

वहीं ग्रामसभा क्षेत्र में मनरेगा कार्यों में मनमाने ढंग से सिर्फ कागजों में कार्य किया जा रहा है धरातल पर कोई काम न करा सांठगांठ से धनराशि को निकाला जा रहा है।सैकड़ों लेवर दर्शाकर कागजों में ही सिमटा दी जाती हैं और पैसों का बंदरबांट कर लिया जाता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129