हिसार की बेटी सिमरन ने रचा इतिहास, बनी माइक्रोसॉफ्ट इंजीनियर — 55 लाख का सालाना पैकेज मिला

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

हिसार (बालसमंद)। गांव बालसमंद की होनहार बेटी सिमरन ने अपने काबिलियत और मेहनत के दम पर पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। महज 24 साल की उम्र में सिमरन ने दुनिया की प्रतिष्ठित आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर चयनित होकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

 

कंपनी ने सिमरन को 55 लाख रुपए का सालाना पैकेज ऑफर किया है, जो न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।

 

सिमरन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बालसमंद गांव से ही पूरी की और फिर इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए दिल्ली की एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। तकनीकी शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेसमेंट के दौरान माइक्रोसॉफ्ट से ऑफर मिला।

 

सिमरन की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी की लहर है। परिजनों ने मिठाइयाँ बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। गांव के बुजुर्गों और शिक्षकों ने सिमरन को प्रेरणा का स्रोत बताते हुए अन्य बच्चों को भी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की सलाह दी है।

 

सिमरन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और लगातार की गई मेहनत को दिया है। उनका कहना है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और लगन सच्ची हो, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129