सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगवाएं वैक्सीन”-मेडिकल एसोसिएशन

महेंद्र गुप्ता ब्यूरो लखीमपुर खीरी

 

लखीमपुर खीरी। डॉक्टर्स डे के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) द्वारा सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु वैक्सीनेशन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पुरुष एवं महिला अस्पताल एवं जिले के अन्य वरिष्ठ चिकित्सक तथा छात्र मौजूद रहे।कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने न केवल स्वयं अपने बच्चे को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन दिलवाने के लिए हामी भारी, बल्कि जिलेवासियों से भी अपील की कि वे इस गंभीर रोग से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा, “वैक्सीन सुरक्षा का कवच है, इसे अपनाकर हम आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित कर सकते हैं।”

जिले की प्रमुख स्त्री रोग विशेषज्ञों (गायनेकोलॉजिस्ट) ने मंच से अपने विचार साझा किए और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

महिला चिकित्सको द्वारा यह बताया गया क़ि यह वैक्सीन जितनी जल्दी लग जाये उतना प्रभावशाली है, 9 वर्ष से 14 वर्ष की बालिकाओ को 2 डोज़ तथा 14 वर्ष ऊपर 45 वर्ष तक की महिलाओ को 3 डोज़ लगाने जरूरी हैँ।

 

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के 150 से अधिक श्रोता उपस्थित रहे, जिनमें चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिक शामिल थे।

मुख्य विकास अधिकारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और आश्वासन दिया कि जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में इस विषय पर जागरूकता हेतु मटेरियल का वितरण किया जाएगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम का एक और विशेष भाग यह रहा कि जिले के उन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने मेडिकल (NEET) एवं इंजीनियरिंग (IIT) जैसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में अपने परिश्रम से सफलता प्राप्त की। आई एम ए द्वारा ऐसे होनहार छात्रों को सम्मान-पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।

 

आई एम ए की यह पहल महिला स्वास्थ्य के साथ-साथ शैक्षणिक प्रतिभाओं के सम्मान का भी सशक्त उदाहरण बनकर उभरी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129