हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी वार्ड 39 हेतु आम चुनाव 19 जनवरी को, बुधवार को जारी होगी चुनाव अधिसूचना

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी, 17 दिसंबर। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी वार्ड नं0 39 के सदस्य के लिए आम चुनाव होना है। इस वार्ड मे गुरूग्राम, झज्जर, रेवाड़ी, चरखी दादरी एवं महेन्द्रगढ़ जिला शामिल है। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आयुक्त गुरुद्वारा चुनाव, न्यायमूर्ति एचएस भल्ला द्वारा हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के प्रदेश भर में बने सभी वार्डों के प्रथम आम चुनाव के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आम चुनाव 19 जनवरी 2025 को होंगे। नामांकन आमंत्रित करने के लिए अधिसूचना का प्रकाशन बुधवार, 18 दिसंबर 2024 को होगा। इसके बाद 20 दिसंबर से लेकर 28 दिसंबर 2024 तक नामांकन भरे जाएंगे। तत्पश्चात 30 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच और छटंनी की जाएगी। इसी प्रकार रिटर्निंग अधिकारी के आदेश में संशोधन के लिए डीसी को आवेदन दायर करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 की है। डीसी द्वारा संशोधन आवेदन पर निर्णय 01 जनवरी 2025 को दोपहर 03 बजे तक लिया जाएगा। वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन 01 जनवरी 2025 को किया जाएगा। कोई भी उम्मीदवार 02 जनवरी 2025 तक उम्मीदवारी वापस ले सकते हैं और फिर उसी दिन चुनाव चिन्ह दोपहर 03 बजे के बाद आवंटित किए जाएंगे। अगर जरूरी हुआ तो 19 जनवरी 2025 को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव सुबह 8 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक करवाए जाएंगे। मतदान पूरा होने के तुरंत बाद बूथ पर ही मतगणना करवा दी जाएगी। वार्ड नं0 39 हेतु निर्देशन पत्र रिटर्निंग अधिकारी त्रिलोक चंद से सैक्टर-10 गुरूग्राम के कार्यालय में कमरा नम्बर 3, कोन्फेस हाल में अभ्यर्थी या उसके किसी प्रस्थापक द्वारा दिनांक 20.12.2024 से दिनांक 28.12.2024 तक किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 11:00 बजे से सांय 03:00 बजे तक प्राप्त किए जा सकेगें। नामांकन पत्र भरने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को नामांकन की अंतिम तिथि से पहले निर्वाचन अधिकारी के पास निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129