बाल भवन में ‘संक्रमण’ नाटक का सफल मंचन, हर महीने नाटक मंचित करेगा बंजारा

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। दक्षिणी हरियाणा की प्रमुख सांस्कृतिक संस्था बंजारा द्वारा रविवार, 29 जून को मॉडल टाउन स्थित बाल भवन में हिन्दी नाटक ‘संक्रमण (जीवन चक्र)’ का सफल मंचन किया गया। नाटक का लेखन प्रख्यात साहित्यकार कामतानाथ ने किया था और निर्देशन किया विजय भाटोटिया ने।

 

बंजारा संस्था के प्रेस सचिव योगेश कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नाटक एक मध्यमवर्गीय परिवार की चार पीढ़ियों के अंतर्विरोधों को मंच पर जीवंत करता है।

नाटक में 70 वर्षीय पिता, 30 वर्षीय बेटा, पोता और परिवार की गृहिणी के बीच बदलते मूल्यों, सोच और जिम्मेदारियों के संघर्ष को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया।

 

मुख्य कलाकारों में फिल्मी और रंगमंचीय अभिनेता विजय भाटोटिया, प्रसिद्ध नृत्यांगना व अभिनेत्री लीला सैनी तथा अर्जुन ने अपनी सशक्त अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया।

 

कार्यक्रम में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मबीर बल्डोडिया, डाॅ. आरके शर्मा, पूर्व ईओ मनोज यादव, कवि अरुणांशु भारद्वाज, नवीन अरोड़ा, सुनील समेत अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन व प्रबंधन में ऋषि सिंहल, योगेश कौशिक, एडवोकेट विनय सैनी, विनोद शर्मा, विक्रांत सैनी, गजानंद, प्रतीक गर्ग, रजनी व देवेन्द्र ने विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं।

 

संस्था ने निर्णय लिया है कि अब हर महीने एक नाटक मंचित किया जाएगा। आगामी प्रस्तुतियों में हबीब तनवीर का नाटक ‘चरणदास चोर’, ‘शहीदों ने लौ जगाई जो’ तथा बंजारा का प्रसिद्ध हास्य नाटक ‘जै सुख तै चाहवै जीवणा तो भौंदू बण कै रहै’ शामिल होंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129