जन-शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापरक निराकरण सम्बन्धित विभाग के अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी -पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री।

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

वर्षा ऋतु में होने वाली वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु किये जायें मुकम्मल इतंजाम, किसी भी क्षेत्र में न हो जल-भराव की समस्या-जयवीर।

 

मैनपुरी 28 जून, 2025- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ट्रांजिस्ट हॉस्टल में जन-शिकायतें सुनने के दौरान कहा कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें, सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा, गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें। उन्होने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निदान प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में हैं, जन-शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा सीधे शासन स्तर से हो रही है, इसलिए सभी अधिकारी जन-शिकायतों के प्रति बेहद संवेदनशील रहकर कार्य करें, प्राप्त शिकायत का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सम्बन्धित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है, इसमें किसी भी स्तर पर विलंब अक्षम्य होगा। उन्होने कहा कि सार्वजनिक भूमि पर अनाधिकृत कब्जों को राजस्व, पुलिस विभाग गंभीरता से लें, मौके पर जाकर तत्काल अनाधिकृत कब्जे हटवाये जायें, कहीं भी सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे न रहें, चकरोड पर अनाधिकृत कब्जों की शिकायतों पर तत्काल पैमाइश करायी जाये। उन्होने कहा कि जन-सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का प्रत्येक दशा में 01 सप्ताह के अन्दर गुणवत्तापरक निराकरण कर संबंधित अधिकारी उप जिलाधिकारी के माध्यम से आख्या प्रस्तुत करें।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि वर्षा ऋतु प्रारंभ हो चुकी है, इस मौसम में वेक्टर जनित बीमारियों के बढ़ने की संभावना बनी रहती है, स्वास्थ्य, नगर निकाय, ग्राम्य विकास विभाग, कृषि, पशुपालन के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करें, किसी भी क्षेत्र में जल-भराव की स्थिति न हो, सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि आमजन को सम्बन्धित विभाग मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करायें, शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण के बेहतर प्रबन्ध रहें, पात्रों को संचालित योजनाओं का लाभ आसानी से मिले, कोई भी पात्र व्यक्ति प्रधानमंत्री आवस योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ शौचालय योजना, हर घर नल के माध्यम से स्वच्छ जल जैसी महत्वपूर्ण योजना में लाभान्वित होने से शेष न रहे, किसानों के स्वावलम्बन हेतु संचालित बीज अनुदान योजना, कृषि यंत्र अनुदान योजना के साथ किसानों को समय से खाद, बीज, सिंचाई हेतु पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।

जन-सुनवाई के दौरान ग्राम नगला तेजा नि. श्वेता शर्मा ने पति की मृत्यु उपरांत मृतक आश्रित अन्तर्गत नियमानुसार पेंशन प्रदान न करने, ग्राम जगरूप नि. सर्वेश कुमारी ने विद्युत विभाग द्वारा विद्युत चोरी की गलत एफ.आई.आर. को निरस्त कराये जाने, उजागरपुर नि. राकेश पाल ने निजी भूमि पर किये गये अवैध कब्जे को हटवाने, ग्राम गढ़िया ललूपुर नि. रतनेश कुमार ने मंझोला बेवर से सेवारामपुर अथवा अहिरवा, नगला दीपा में स्थानान्तरण कराये जाने, बड़ा बाजार भोगांव नि. मरजीना ने डी.सी.एम.डी.एम. के पद पर नियुक्ति कराये जाने, नगला गहियर नि. रवि राजपूत ने धोखाधड़ी से लिये गये पैसे वापस कराये जाने, लोधीपुर नि. योगेन्द्र कुमार ने जनपद गाजियाबाद से कानपुर पर क्षेत्र में स्थानान्तरण कराये जाने, कैरावली नि. राजबेटी ने एसओजी पुलिस द्वारा जबरन घर में घुसकर मोबाइल, सोने के आभूषण उठाने, परिवार के साथ गाली-गलौच व पैसे मांगने, शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने, मु. बागवान निवासियों ने पूर्वजों के द्वारा स्थापित किये गये मंदिर, कुएं पर मुहल्ले के निवासी द्वारा कुंए पर किये जा रहे अवैध निर्माण को रोकने, नगला रते नि. आयुष, संजय, आकाश, संजीव माया देवी, अमन आदि ने वार्ड नम्बर-32 में सीसी रोड, नाली का निर्माण कराये जाने, राजपुर नि. रूपवती ने सरकारी बटवारे के बाद भी जबरन अवैध कब्जा करने की शिकायत अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से की, जिन्हे सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापरक निराकरण हेतु उपलब्ध कराया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवदत्त भदौरया, अमित गुप्ता, उदय चौहान, शुभम सिंह, जयपाल सिंह, अर्जुन चौहान, प्रवेश शर्मा के अलावा उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, विद्युत विभाग से लालू जादौन आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129