पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना एक अलग मुकाम बनाने वाले मनोज शर्मा बने पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

लमनोज कुमार शर्मा ब्यूरो चीफ मैनपुरी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कद्दावर पत्रकार मनोज कुमार शर्मा की कार्यकुशलता एवं पत्रकारों के प्रति निष्ठा को देखते हुए पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन (रजि) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कुमार अग्रवाल द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी से गहन विचार विमर्श कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसे जिम्मेदार पद पर मनोनीत किया,

शर्मा वर्तमान में किसी पहचान के मोहताज नहीं है देश के तमाम उन समाचार पत्रों और चैनल से जुड़े हैं जो आमजन की समस्याओं को और सत्यता को निर्भीकता के साथ प्रकाशित और प्रसारित करते हैं !

राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कुमार अग्रवाल, एवं पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव हरिहरदेव पांडेय एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मुख्य शाखा मिथिलेश दुबे, युवा अध्यक्ष संजीव तिवारी एवं संस्थापक महोदय राजेंद्र प्रसाद पांडे सहित सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा मनोज कुमार शर्मा की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मनोज कुमार शर्मा का संगठन संचालन करने का अनुभव पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन को मजबूत करने में अहम कार्य निभाएगा निश्चित ही मनोज कुमार शर्मा जैसे अनुभवी पत्रकारों के सफल मार्गदर्शन में संगठन के साथ काम कर रहे पत्रकारों को भी लाभ मिलेगा।

मनोज कुमार शर्मा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पर मनोनीत किए जाने पर वरिष्ठ पत्रकार गोपाल चतुर्वेदी, दिनेश कुमार पंकज, भानु प्रकाश, यज्ञदत्त चतुर्वेदी, प्रतीक चतुर्वेदी, अभिषेक सिंह, संतोष कुमार, आलोक तिवारी, समाज सेवी विवेक अग्रवाल, मृदुल कुलश्रेष्ठ, अमित कौशिक अनिल कुमार सक्सेना एबीपी संपादक, संजय कुमार पत्रकार, नीरज कुमार शर्मा मंजीत पाल, संध्य पहल के संपादक सन्तोष कुमार शर्मा जैसे प्रदेश के प्रख्यात पत्रकारों ने शुभकामनाएं दी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद मनोज कुमार शर्मा द्वारा संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन ने जो दायित्व मुझे प्रदान किया है निश्चित उस पद की गरिमा को बढ़ाने के साथ साथ संगठन की प्रतिष्ठा को भी बढ़ाने का कार्य पूरे लगन के साथ करूंगा !

शर्मा ने कहा कि हमारे पत्रकार साथियों को समाचार संकलन के लिए एक जगह से दूसरी जगह के लिए यात्रा करनी पड़ती है ! लोकतंत्र के चौथे स्तंभ से जुड़े पत्रकार साथी कितनी ही कठिनाइयों और तकलीफों का सामना करते हुए सत्यता के आईने को आमजन के समक्ष रखते हैं ! और ऐसे में टोल टैक्स मैं पत्रकारों को छूट मिले यह उनकी प्राथमिकता रहेगी ।

मनोज कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कुमार अग्रवाल को पुनः एक बार और धन्यवाद करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की आशा के अनुरूप संगठन हित में कार्य कर संगठन के हर एक पत्रकार साथी का पूर्ण सहयोग किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129