शाहजहांपुर जिला कबड्डी एसोसिएशन एवं जिला ओलम्पिक संघ की एक बैठक के साथ ट्रायल के साथ सम्पन्न

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर जिला कबड्डी एसोसिएशन एवं जिला ओलम्पिक संघ की एक बैठक के साथ ट्रायल के साथ सम्पन्न हुई जिला टीम का चयन कर एक प्रेस सूचना जारी की गई जिसमें जिला कबड्डी एसोसिएशन एवं जिला ओलंपिक एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारी सम्मिलित हुए।जिसमे शाहजहांपुर में प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता कराने के लिए रणनीति तैयार की गई एवं स्टेट प्रतियोगिता के लिए 14 सदस्य जिला बालिका टीम का चयन किया गया अनुष्का कुंती आलिया प्राची शीतल बसंती प्रिया सलोनी शोभना गीतिका त्रिशला महजबी वंदना आदि का चयन हुआ प्रतियोगिता के संबंध में जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ संजीव कनौजिया ने बताया कि जिले के इतिहास में पहली बार 52 वीं जीएल कनौजिया(पूर्व सांसद)मेमोरियल महिला प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।यह प्रतियोगिता 16 व 17 दिसंबर 2025 को खेल मैदान राजकीय इंटर कॉलेज खिरनीबाग में आयोजित होंगी।इसमें पूरे प्रदेश से 16 टीम प्रतिभाग कर रही है जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस की भी टीम प्रतिभाग करेगी।शाहजहांपुर के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि उन्हें प्रदेश के अच्छे कबड्डी खिलाड़ियों का रोमांचक खेल देखने का मौका मिलेगा।इसके लिए उन्होंने सभी पदाधिकारी को मेहनत से कार्य करने और आयोजन को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया।जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ विनय गुप्ता ने बताया कि शाहजहांपुर के खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा मौका है उन्हें अच्छे खिलाड़ियों का खेल देखने का मौका मिलेगा।इससे उनको सीखने का अवसर प्राप्त होगा।जिला ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र त्यागी ने विभिन्न तैयारी को अमलीजामा पहनाते हुए कार्यक्रम की कार्य योजना तैयार की एवं हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया ।जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव प्रो कबड्डी ऑफिशियल राहुल तोमर ने बताया कि यह यह प्रतियोगिता पूर्व सांसद एवं समाजसेवी रहे स्वर्गीय डॉक्टर जी एल कनौजिया की स्मृति में आयोजित की जा रही है।यह प्रतियोगिता शाहजहांपुर में कबड्डी के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगी।दो दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में कबड्डी की कई हस्तियां शामिल होने के आसार हैं।उन्होंने बताया कि कबड्डी विश्व कप की विजेता भारतीय टीम के कुछ गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 16 दिसंबर को प्रातः 11:00 बजे होगा।बैठक में विश्वनाथ प्रताप सिंह मुदितसेठ अजयपाल पंकज सक्सेना मुजाहिद संजय ,प्रेमपाल सिंह,सचिन प्रेमी,विपिन अग्निहोत्री,कोच निशांत चौधरी सहित कई पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129