जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आईजीआरएस, तहसील दिवस, हैल्प लाइन से सम्बन्धित शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।

बनवारी लाल प्रभारी उत्तर प्रदेश

पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं उनके निस्तारण के उपरान्त शिकायतकर्ता के संन्तुष्ट फीडबैक में हुई बढोत्तरी, इसे अभी और बढाये जाने की है आवश्यकता, सजगता के साथ करें निस्तारण -जिलाधिकारी।

आगरा 02.06.2025/जिलाधिकारी श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी जी की अध्यक्षता में आईजीआरएस, तहसील दिवस, हैल्प लाइन से सम्बन्धित शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।

बैठक में विभागवार, तहसीलवार, विकासखण्डवार, आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं उनके निस्तारण के उपरान्त शिकायतकर्ता के फीडबैक पर गम्भीरता से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं उनके निस्तारण के उपरान्त शिकायतकर्ता के संन्तुष्ट फीडबैक में बढोत्तरी हुई है, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि इसे अभी और बढाये जाने के आवश्यकता है तथा और सजगता के साथ निस्तारण पर कार्य किया जाये। जनशिकायत के निस्तारण में 50 प्रतिशत या उससे अधिक फीडबैक निगेटिव आने पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा असंतुष्टि जाहिर करते हुए निर्देश दिये कि सभी जनपद स्तरीय अधिकारी अपने अधीनस्तों की रिपोर्ट को गम्भीरता से पढ़ते हुए अपने स्तर से जांच कराकर उसकी आख्या सहित अपलोड किया जाए तथा निस्तारण के उपरान्त पोर्टल पर शिकायतकर्ता के फीडबैक का भी आकलन अवश्य किया जाए, साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सम्बन्धित अधिकारी शिकायत पर शिकायतकर्ता से वार्ता अवश्य करें तथा स्थलीय निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अर्न्तराष्ट्रीय योगा दिवस की तैयारियों को लेकर आयुष विभाग को निर्देश दिये कि शासनादेश के अनुसार समस्त तैयारियो पूर्व में ही पूर्ण कर ली जाये और सभी सम्बन्धित विभागों से समन्वय कर विस्तृत कार्ययोजन बना कर उस पर अमल भी किया जाये साथ ही कार्ययोजना में सम्बन्धित विभागों द्वारा किये जाने वाले कार्यां को भी अंकित किया जाये।

बैठक में अपर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह, अपर नगर आयुक्त श्री शिशिर कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रो0) श्री प्रशान्त तिवारी, प्रशिक्षु आईएएस/संयुक्त मजिस्ट्रेट श्री शिवम कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री मनीष कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री नागेन्द्र सिंह, उपायुक्त एन आर एल एम श्री रामायण यादव सहित सभी उप जिलाधिकारी व तहसीलदार एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129