केएलपी कॉलेज रेवाड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस समारोह में सामाजिक सेवा का लिया संकल्प

सरला शर्मा जिला संवाददाता रेवाड़ी

 

स्थानीय केएलपी कॉलेज रेवाड़ी में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर कविता गुप्ता सहित एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर श्री महेंद्र सांभरिया, डॉ पारुल मित्तल, डॉ रेखा शर्मा सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी का स्वागत एनएसएस क्लैप के साथ किया गया। सभी नए स्वयंसेवकों का स्वागत और अभिनंदन किया। खुशबू यादव और अंकित ने मंच का सुचारू रूप से संचालन किया। स्वयंसेवक शिवांगी ने एक बहुत सुंदर भजन की प्रस्तुति दी। इसके पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के पिछले वर्ष की सभी गतिविधियों की एक झलक डॉक्यूमेंट्री के द्वारा दिखाई गई। स्वयंसेवक अंशु और कुशाग्र ने हरियाली हरियाणवी गीत पर नृत्य किया। एनएसएस प्रोगाम ऑफीसर डॉ पारूल मित्तल ने राष्ट्रीय सेवा योजना पर एक व्याख्यान प्रस्तुत किया। इसके पश्चात प्रोग्राम को आगे बढ़ाते हुए स्वयंसेवकों ने विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों की। मोहित और उसके ग्रुप में ‘अपंग समाज’ पर एक नाटक प्रस्तुत किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ कविता गुप्ता ने सभी स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन किया और अपने अनुभव से सभी को प्रोत्साहित किया। डॉ रेखा शर्मा ने भी अपना अनुभव सांझा किया। प्रोग्राम ऑफिसर डॉ महेंद्र सांभरिया ने सभी का धन्यवाद किया। प्रोग्राम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम में श्री प्रदीप अहलावत, डॉ दिनेश शर्मा, श्री राकेश सिंघल, डॉ संजय, डॉ अनिल यादव, डॉ प्रतिभा, डॉ रामबीर, डॉ ममता शर्मा, डॉ मोनिका, डॉ किरण बाला, डॉ जया शर्मा, डॉ दिनेश, श्री संदीप, अर्चना सहित तीनों इकाइयों के सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन‌कारिणी के प्रधान अमित गुप्ता, उप प्रधान संदीप खंडेलवाल, महासचिव कपिल कुमार गोयल और कोषाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल ने सभी स्वयंसेवक को और स्टाफ को इस कार्यक्रम के लिए बधाइयां दी और इस प्रकार के कार्यक्रम करने के लिए प्रेरित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129