यूपी पुलिस के आगे अब नहीं चेलगी गुंडागर्दी अपहरण कर्ताओ की हुई ताबड़तोड़ गिरफ्तारी 24 घंटो मे दो बदमाश और गिरफ्तार 

मोहित गुप्ता मंडल संवाददाता 

 

हरदोई/रेडीमेड कारोबारी के अपहरण के मामले में पुलिस के तेवर अभी भी तीखे हैं। 24 घंटे के दौरान हुईं एक के बाद एक कर दो मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल अब तक तीन बदमाश लंगड़े हो चुके हैं। मल्लावां पुलिस ने अपहरण मामले में 20 लाख की फिरौती मांगने वाले दो बदमाशों को शनिवार को हुई मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। उनके पास से सैंट्रो कार और असलहे बरामद किए गए हैं। बताते चलें कि 19 दिसंबर को पाली थाने के बारी गांव के रेडीमेड कारोबारी रामजी मिश्रा का अपहरण हुआ था। अपहरण का केस दर्ज करते ही इसके खुलासे के लिए पुलिस के अलावा एसटीएफ,एसओजी, सर्विलांस व स्वाट टीम को लगाया गया। शुक्रवार को एसटीएफ टीम ने अपहरण करने वाले बदमाश विशाल वर्मा निवासी याकूतगंज थाना ज़ैदपुर बाराबंकी के साथ पाली-नकटौरा रोड पर कनकापुर लाल मोड़ पर हुई मुठभेड़ में गोली लगने से ज़ख्मी होने पर दबोचते हुए अपहृता रेडीमेड कारोबारी रामजी मिश्रा को बरामद कर लिया था।

उसके बाद से पुलिस की टीमें लगातार अपहरण के इस मामले में बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। उसी बीच शनिवार को मल्लावां पुलिस को पता चला कि रेडीमेड कारोबारी के अपहरण मामले में 20 लाख की फिरौती मांगने वाले बदमाश सैंट्रो कार से कन्नौज की तरफ से आ रहे हैं।

एसएचओ मल्लावां निर्भय सिंह अपनी टीम के साथ मगरहा मोड़ पर डट गए। सैंट्रो कार को देख कर उसे रोका तो उस पर सवार बदमाशों ने गोली चला दी, उसके जवाब में पुलिस की तरफ से चलाई गई गोली से कार सवार दोनों बदमाश ज़ख्मी हो गए। जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया।

पुलिस की पकड़ में आए बदमाशों में शोभित पाठक पुत्र वीरेंद्र पाठक निवासी सतौथा हरपालपुर के दाहिने और दूसरे बदमाश शोभित वर्मा पुत्र पवन वर्मा निवासी बिन्द्रा थाना मसौली बाराबंकी के बाएं पैर में गोली लगना बताई गई है। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया पुलिस सभी मामले की जांच कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129