एक लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार संजय जाट और अन्य आरोपियों का हिन्दू महासभा से कोई वास्ता नहीं – बी एन तिवारी

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो चीफ मैनपुरी

आगरा, अखिल भारत हिन्दू महासभा से निष्कासित राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट सहित पांच लोगों को रंगदारी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में दी। उन्होंने बताया कि गौतस्करों से धन वसूली का आरोप लगने और संदर्भित ऑडियो प्राप्त होने के बाद हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने संजय जाट और अन्य को उनके पदों से 17 अप्रैल को हटा दिया था। इससे एक दिन पूर्व ही 16 अप्रैल को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज शर्मा ने भी आगरा जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिन्दू महासभा से निष्कासित संजय जाट का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। गौतस्करों और गौ मास विक्रेताओं से धन वसूल कर गौहत्या और गौमांस की बिक्री को बढ़ावा देने के आरोप में संजय जाट पहले भी जेल यात्रा कर चुके हैं और जमानत पर बाहर आए थे। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन शर्मा ने कहा कि गौ तस्करों और गौहत्यारों से संबंध रखने वालों से हिन्दू महासभा का कोई वास्ता नहीं है। यदि दुर्भाग्य से ऐसा कोई भी व्यक्ति हिन्दू महासभा का नाम इस्तेमाल कर हिन्दू महासभा की छवि धूमिल करने का प्रयास करता है तो हिन्दू महासभा उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई पर बाध्य होगी।

जारी बयान के अनुसार संजय जाट के साथ मीरा राठौड़, बबलू निषाद, मनीष शर्मा और एक अन्य महिला को स्थानीय एत्माद्दौला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता की बिल्डिंग में देशी शराब और अंग्रेजी शराब और बियर की दुकान एक अप्रैल से संचालित है। एक अप्रैल को संजय जाट अपने सहयोगियों के साथ शिकायतकर्ता के पास पहुंचा और एक लाख रुपए की मांग करते हुए शराब की दुकानों को बंद करने की धमकी देने लगा। धमकी के प्रभाव में आकर शिकायतकर्ता ने संजय जाट को 50 हजार रुपए दे दिये।

पुलिस के अनुसारसंजय जाट और उसके सहयोगी द्वारा 19 अप्रैल को पुनः शिकायतकर्ता को उसकी शराब की दुकान मंदिर के निकट होने की चेतावनी देकर एक लाख रुपए और देने अन्यथा उसकी दुकान बंद करवाने की धमकी दी गई। एक लाख रुपए नहीं मिलने पर शिकायतकर्ता को गोली मारने की धमकी भी दी गई।

संजय जाट की धमकियों से परेशान शिकायतकर्ता ने बीती 4 मई को थाना एत्माद्दौला में संजय जाट और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 190/191(2)/ और 308/2 में प्राथमिकी संख्या 131/25 दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र दुबे के नेतृत्व में आठ सदस्यीय पुलिस दल का गठन किया। पुलिस बल ने मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर 5 मई को जौहरबाग पुल रामबाग कट से संजय जाट सहित पांचों आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अनिल सक्सेना और संजय कुमार ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों का हिन्दू महासभा से कोई वास्ता नहीं है। दोनों पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा हिन्दू महासभा के नाम पर रंगदारी मांगने का प्रकरण उजागर होना हिन्दू महासभा की छवि धूमिल करने का कुत्सित प्रयास है। हिन्दू महासभा हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष सूरज भारद्वाज और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश सिंह ने भी हिन्दू महासभा के नाम पर रंगदारी मांगने की कड़ी निंदा करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को कठोरतम दंड देने की मांग की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129