लक्ष्मी लाडो योजना पर सियासत गरम, वेदप्रकाश विद्रोही बोले – महिलाओं के साथ बड़ा धोखा कर रही है भाजपा सरकार

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। ग्रामीण भारत संस्था के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान हर बालिग महिला को ₹2100 प्रति माह देने का जो वादा भाजपा ने किया था, वह आज तक पूरा नहीं हुआ।

 

उन्होंने कहा कि बजट 2025-26 में ‘लक्ष्मी लाडो योजना’ के लिए ₹5000 करोड़ का प्रावधान किया गया था, लेकिन चार महीने बीतने के बावजूद न योजना के नियम बने हैं, न लाभार्थी तय हुए हैं और न ही किसी महिला को एक रुपया तक मिला है।

 

*“महिलाओं से किया वादा सिर्फ वोट के लिए था”*

 

वेदप्रकाश विद्रोही ने कहा कि सरकार जानबूझकर योजना को लटकाकर चरणबद्ध तरीके का बहाना बना रही है, ताकि लाभार्थियों की संख्या सीमित कर अपनी वादाखिलाफी छुपा सके।

 

उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा: “यह योजना अब तक शुरू न होना महिलाओं के साथ धोखा है। यह चुनावी जुमला था, हकीकत नहीं। सरकार ने पहले वोट लिए और अब शर्तें थोपकर बहाना बना रही है।”

 

*”लॉ ऑफिसर्स की सूची में भी महिलाओं की अनदेखी”*

 

विद्रोही ने भाजपा सरकार की महिला विरोधी मानसिकता को उजागर करते हुए कहा कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में हरियाणा सरकार की ओर से नियुक्त सरकारी वकीलों की सूची में महिलाओं की भागीदारी बेहद कम है।

 

उन्होंने खासतौर पर विकास बराला को लॉ ऑफिसर नियुक्त करने पर भी सवाल उठाए और कहा कि: “एक महिला छेड़छाड़ के आरोपी को जब सरकार वकील बनाती है, तो वह महिलाओं को कैसे न्याय दिलाएगा? यह सोच शर्मनाक और खतरनाक है।”

 

 

*👉 विद्रोही की प्रमुख मांगें:*

 

*योजना के नियम तत्काल सार्वजनिक किए जाएं*

 

*सभी पात्र महिलाओं को 1 अप्रैल 2025 से ₹2100 प्रति माह की राशि मिले*

 

*सरकार चरणबद्ध की आड़ में योजना को कमजोर करना बंद करे*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129