जिला पंचायत अध्यक्ष ने बोरपा में चलाया गांव चलो अभियान

निर्भय यादव मथुरा

 

चौपाल में भाजपा जनहितकारी योजनाओं सहित गिनाई सरकार की उपलब्धियां

 

सदस्य संख्या के आधार पर भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है : जिला पंचायत अध्यक्ष

 

मथुरा। भाजपा स्थापना दिवस को लेकर भाजपा ने गांव चलो अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत आज जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने गोवर्धन विधान सभा के बोरपा के 162, 163 बूथ के अध्यक्षों के साथ पार्टी का झंडा लेकर ग्रामीणों से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही विभिन्न जनकल्याण योजनाओं से अवगत कराते हुए ग्रामीणों से मुलाकात की और ग्रामीणों ने उनका फूलमाला व साफा बांध कर जोरदार किया।

162, 163 बूथ में आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा समर्पित कार्यकर्ताओं की वजह से भाजपा लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने 45 साल बाद लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता हासिल की है। वर्तमान में 20 से अधिक राज्यों में भाजपा या तो अकेले या सहयोगी दलों के साथ सरकार चला रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी शिखर पर पहुंची है। सदस्य संख्या के आधार पर भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। उन्होंने महिला आरक्षण, धारा 370 की समाप्ति, ट्रिपल तलाक और नागरिकता संशोधन कानून जैसे फैसलों का जिक्र किया। गोवर्धन विधान में हुए विकास कार्यों पर भी जिला पंचायत अध्यक्ष ने चर्चा की। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, नगर विकास और बाढ़ सुरक्षा शामिल हैं। उनके गांव चलो संपर्क अभियान में मुख्य रूप से बूथ अध्यक्ष रामकुमार एवं रामू के अलावा रनवीर चौधरी, पूरन सिंह, डोरीलाल, मानसिंह, रामवीर आदि भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129