उ० प्र० उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर शाहजहांपुर के अंतर्गत “*आवास विकास इकाई(बीबी ज़ई)*” का गठन

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

दिनांक 25/09/25 को *उ० प्र० उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर शाहजहांपुर के अंतर्गत “*आवास विकास इकाई(बीबी ज़ई)*” का गठन *महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम* की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से किया गया।

 

मुख्य अतिथि *नगर आयुक्त डॉ० विपिन मिश्र* ने कार्यक्रम मे उपस्थित होकर कार्यक्रम को शोभा प्रदान की।

 

नगरायुक्त ने सर्वप्रथम नवीन इकाई के व्यापारियों को बधाई दी तत्पश्चात नगर में होने वाले सौन्दरिकरण की रूप रेखा से अवगत कराया।

 

*महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम* ने व्यापारियों से कहा की व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों के हित में ऐड़ी चोटी तक का ज़ोर लगा कर खड़ा है।

साथ ही उन्होंने *सहयोग हमारा नारा है, संघर्ष हमारी मजबूरी है* का मज़बूत नारा देकर नवीन सदस्यों में ऊर्जा उत्पन्न की।

 

जिन व्यपारियों को अध्यक्ष सचिन बाथम ने सदस्यता दिलाई उनमें हरिशंकर वर्मा को संरक्षक, धर्मेंद्र कुमार सक्सेना को अध्यक्ष, मो० इऱफानको उपाध्यक्ष, के० के० शुक्ला व अभिजीत बघेला को महामंत्री, विनीत सक्सेना को कोषाध्यक्ष, निज़ाक़त उल्लाह खान, मो० रिज़वान व सिकंदर अली को मंत्री मनोनीत किया गया

किया गया।

 

*जिला महामंत्री आकाश दीप गुप्ता* ने कहा कि प्रशाशन एवं सरकार का सहयोग तो हम पुरजोर करेंगे परंतु यदि किसी व्यापारी का उत्पीड़न होगा तो हम चुप नहीं रहेंगे, व्यापारी की समस्या का समाधान करना ही हमारा संकल्प है।

 

महानगर महामंत्री *अमित शर्मा* ने सभा का संचालन करते हुए कहा कि यह संगठन सैदव व्यापारी के उत्थान हेतु तत्पर रहा है तथा आगे भी ऐसे ही तत्पर रहेगा।

 

सभा में सच्चिदानंद,अशोक गुप्ता, प्रमोद मल्होत्रा, नरेंद्र सक्सेना, पचराहा इकाई अध्यक्ष इक़बाल खान, महानगर वरिष्ठ मंत्री रेहान मिर्ज़ा आदि उपस्थित रहे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129