सुदिती ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी में छात्र-छात्राओं ने नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि का पूजन-अर्चन धूमधाम से किया।

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो चीफ

ज्ञातव्य हो कि नवरात्रि में 9 दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न 9 रूपों की पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्रि में दुर्गा मां को प्रसन्न करने के लिए मां के भक्त गरबा नृत्य करते हैं।

इसी क्रम में आज सुदिती ग्लोबल एकेडमी, मैनपुरी के प्रार्थना स्थल पर नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की मनमोहक झांकी सजायी गयी।

सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य डा0 राम मोहन एवं प्रशासनिक प्रधानाचार्य डा0 कुसुम मोहन तथा प्रबन्ध निदेशक डा. लव मोहन ने भक्ति भाव से मां कालरात्रि का पूजन अर्चन करके आरती उतारी।

इस अवसर पर मां कालरात्रि को प्रणाम करते हुए प्रधानाचार्य डा. राम मोहन ने कहा कि माँ कालरात्रि माँ दुर्गा का सातवां रूप हैं, जिनकी पूजा नवरात्रि के सातवें दिन की जाती है। कालरात्रि का अर्थ है अंधकारमयी रात्रि. यह देवी अज्ञान, भय और बुराई का नाश करने वाली शक्ति का प्रतीक हैं। इनका रूप भयंकर है काला रंग, बिखरे बाल, गधारूढ़ा, लेकिन उनका हृदय करुणा से भरा हुआ है। वे अपने हाथों में तलवार और वज्र धारण करती हैं, जबकि अन्य दो हाथों से वे अभय और वरदान देती हैं।

माँ कालरात्रि की पूजा से भय, नकारात्मक ऊर्जा और बाधाएं दूर होती हैं। वे अपने भक्तों को साहस, शक्ति और शांति प्रदान करती हैं।

जैसे हम माँ कालरात्रि को श्रद्धा से पूजते हैं, वैसे ही हमें अपने जीवन की पहली देवी- अपनी माँ का भी आदर और सम्मान करना चाहिए। एक माँ अपने बच्चों के लिए पूरी दुनिया से लड़ सकती है, अपने सुख-आराम त्यागकर बच्चों की भलाई चाहती है। यदि हम सचमुच देवी माँ की कृपा पाना चाहते हैं, तो सबसे पहले हमें अपनी माँ की सेवा करनी चाहिए, उन्हें प्यार और सम्मान देना चाहिए। माँ की सेवा ही सच्ची भक्ति है।

इस आयोजन में अंकित पाण्डेय, अमित माथुर, नीलम मिश्रा, मनु शर्मा, तीर्थ दीक्षित सहित सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं बच्चों ने मां कालरात्रि का पूजन अर्चन किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129