मैनपुरी जनपद में रासी ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने किया अपनी कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

मैनपुरी। नगर के सिंधिया तिराहा स्थित रासी ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैनपुरी का गृह परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया।

विगत् वर्षों की भाँति इस वर्ष भी रासी ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मैनपुरी के विद्यार्थियों ने शानदार परिणामों के साथ अपने-अपने माता पिता एवं विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों की सफलता का अध्याय स्थापना के साथ आरम्भ हुआ था, जो आज भी जारी है।

इस सन्दर्भ में जानकारी देते हुए रासी ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मैनपुरी की प्रधानाचार्य ऋचा मिश्रा ने बताया कि विद्यार्थियों ने विद्यालय के अनुभवी अध्यापकों के कुशल शैक्षिक निर्देशन में बेहद सकारात्मक प्रदर्शन किया है, जो कि विद्यालय की उच्चकोटि की पाठ्यचर्या एवं शिक्षण तकनीकी का परिणाम रहा।

ऋचा मिश्रा ने बताया कि रासी ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों ने नवीनतम तकनीकी का प्रयोग करते हुये शिक्षकों ने विद्यार्थियों को निरन्तर अपने अध्ययन के प्रति जागरुक रखा एवं उन्हे आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया।

विद्यार्थियों ने परीक्षा में अपनी सफलता को अपने माता-पिता के आशीर्वाद का प्रतिफल भी बताया।

सुरम्य वातावरण में विद्यालय भवन एवं शिक्षा की नवीन-नवीन तकनीकों का शिक्षण सामग्री में प्रतिपल समावेश भी सफलता में एक महत्वपूर्ण कारक है।

आज का युग तकनीकी युग है, इस ध्येय को दृष्टिगत् करते हुए विद्यालय पूर्णरूपेण तकनीकी पद्धति पर आधारित विद्यालय है।

प्रधानाचार्य ऋचा मिश्रा ने विद्यार्थियों को नूतन भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान करते हुये कहा कि आप सब एक अच्छे शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर, समाज सेवक और एक ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बनकर देश एवं समाज की सेवा करते हुये अपने माता-पिता का नाम रोशन करे।

इस वर्ष के परिणामों में, कक्षा प्ले ग्रुप में कृतिका 89% सारांश 88% पूर्वी और श्वेता 88% नर्सरी क्लास में प्रतिष्ठा चौहान 94% आयुष मौर्य92% ,पुलकित प्रताप 91%

बाल वाटिका वन एलकेजी क्लास आदित्य मिश्रा 97% त्रिशिका शाक्य 97% अथर्व प्रजापति 96% बाल वाटिका 2 यूकेजी क्लास अभिनव पांडे 99% आर्यन चौहान 98% अन्य सिंह 95%

बाल वाटिका 2 रियांश 99% नम्रता 98% अश्वनी 96% कक्षा 1 अ में आदित्य चौहान 86% आराध्या राजपूत 85% जानवी पाल 84% कक्षा एक बार में अनुष्का 96% अग्रिम 95% श्रेया 90% कक्षा 2 में अग्निसाक के 91% राम 91% अरण्य 87% और अनुरेंद्र 84% कक्षा 3 में इसी यादव 98% और सक्षम चौहान 87% कक्षा 4 में काव्या 87% आयुष पाल 86% , मोहम्मद आहिल 84% तृषा चौहान झांसी परसेंट दिग्विजय 84 और तनिष्क चौहान 80% अभिषेक 94% मानवी पाल 92% कक्षा 5 ब में सक्षम चौहान 87% आयुष शाक्य 97% श्रद्धा 87% प्रियांशु 781% और आर्या चौहान ने 91% नंबर प्राप्त किये।

इसी प्रकार सीनियर विंग में कक्षा 6 में तनीषा पाल ने 83% नंबर प्राप्त किया और अनुराग यादव क्लास सेवंथ में 88% क्लास 8th में अनुष्का के नए 96% तेजेंद्र 95% और कक्षा 8 में सिद्धि 77% कक्षा 9 में अनुष्का साथ में 97% और प्रिया ने 84% साथी कक्षा 11 में राघव प्रताप ने 76% और कीर्ति राठौर ने 73% नंबर लाकर स्कूल को गौरांवित किया है और अपने माता पिता का नाम का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम का संचालन दीपा सिसोदिया ने किया।

कार्यक्रम में दीपा सिसोदिया, ज्योति शाक्य, प्रिया, अपूर्व शिवानी, तोषी , प्रियंका, माही, अर्चना, शिल्पी, दीप्ति, वैष्णवी, पूजा आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129