डीएसपी बावल श्री नरेंद्र सांगवान की सेवानिवृत्ति पर विदाई सम्मान समारोह का किया आयोजन

सरला शर्मा जिला संवाददाता  स्वतंत्र प्रबोध रेवाड़ी

डीएसपी ने 29 वर्ष 6 माह तक पुलिस विभाग में दी अपनी सेवाएं

 

डीएसपी बावल श्री नरेंद्र सांगवान की सेवानिवृत्ति पर वीरवार को शहर के एक निजी स्थान पर विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विदाई कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री गौरव राजपुरोहित मुख्य अतिथि रहे। एसपी ने उन्हें पगड़ी पहना व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर सेवानिवृत्त डीएसपी श्री नरेंद्र सांगवान के परिजन भी मौजूद रहे।

 

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री गौरव राजपुरोहित ने कहा कि डीएसपी नरेंद्र सांगवान काफी लंबी अवधि तक पुलिस विभाग में लगन व तत्परता के साथ नौकरी करते हुए आम जनता की सेवा और बेहतरी के लिए कार्य करते रहे। जिसका नजीता यह है कि वह आज भी स्वस्थ और फिट है। डीएसपी नरेंद्र सांगवान ने सदैव अपने कार्यो के प्रति जवाबदेह रहकर अधीनस्थों को सहयोग व मार्गदर्शन देते हुए कर्तव्यनिष्ठ रहते हुए अनुशासन को बनाए रखा है। जिले में बेहतर कार्य किए, सदैव मार्गदर्शी रहे और अपने अधिनस्थों को बेहतर कार्य के प्रति प्रोत्साहित करते रहे। सेवानिवृत्त होने के बाद भी डीएसपी नरेंद्र सांगवान अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए समाज की बुराइयों को दूर कर सकते हैं। डीएसपी की सेवानिवृत्ति पर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राजपुरोहित ने उनके अच्छे स्वास्थ्य व सुखमय पारिवारिक जीवन की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।

 

इस अवसर पर श्री नरेंद्र सांगवान ने अपने के अनुभव सांझा करते हुए बताया की पुलिस विभाग आमजन की सेवा करने का एक बेहतर जरिया है। सभी पुलिस अधिकारी उत्कृष्ट कानूनी कार्यवाही कर अपराधियों को सजा दिलाए और लोगों की मदद करें। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अधिकारियों व साथी कर्मचारियों से मिले सहयोग के लिए आभार जताया। इस दौरान सभी वक्ताओं ने उनके स्वस्थ जीवन की कामना की तथा पुलिस परिवार द्वारा उन्हें उपहार भेंट कर सम्मान पूर्वक विदा किया गया।

 

जिला चरखी दादरी के गांव महरा के रहने वाले डीएसपी नरेंद्र सांगवान, एएसआई पद पर हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्ष 2019 में उन्हें पदोन्नत कर डीएसपी बनाया गया था। वर्ष-2023 से वह रेवाड़ी जिला में बतौर डीएसपी बावल तैनात हुए थे। इसी दौरान उन्हें उन्हें राष्ट्रपति पद से सम्मानित किया गया। जिससे उनको एक साल की अतिरिक्त सर्विस करने का अवसर प्रदान हुआ। पुलिस विभाग में 29 साल, 6 महीने के कार्यकाल के बाद वह 31 अगस्त 2024 को सेवानिवृत्त हो गए।

 

इस अवसर पर डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह, डीएसपी सिटी रेवाड़ी श्री पवन कुमार, डीएसपी कोसली विद्यानन्द, डीएसपी ट्रैफिक श्री विनोद शंकर, डीएसपी बावल श्री सुरेन्द्र श्योराण, डीएसपी जितेन्द्र कुमार, इंचार्ज शुरक्षा शाखा निरीक्षक सुरेश कुमार, रेवाड़ी बार एसोसिएशन के पुर्व प्रधान एडवोकेट शमशेर सिंह सहित सभी थाना प्रबन्धक, सभी सीआईए ईन्चार्ज व कार्यालय पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी के सभी ब्रांच ईन्चार्ज मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129