वकीलों ने किया नए कानून के खिलाफ विरोध।

विकास दीक्षित संवाददाता छिबरामऊ

कन्नौज में बार एसोसिएशन के वकीलों ने अधिवक्ता अधिनियम 2025 का विरोध किया। सभी वकील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यालय के सामने सरकार के खिलाफ नारेवाजी की। वकीलों का कहना है कि इस नए अधिनियम से उनके अधिकार छिन जाएंगे। अधिवक्ता रामेंद्र द्विवेदी ने कहा वे सभी इस अधिनियम का बहिष्कार करेंगे। अधिवक्ता राकेश तिवारी ने कहा कि सरकार लगातार वकीलों का शोषण कर रही है। जब कोई मामला फंसता है तो काले कोट वाले वकीलों का ही सरकार को सहारा लेना पड़ता है वकीलों ने एडीएम आशीष कुमार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन में मुशीर अहमद, अनुराग अवस्थी, कौशलेंद्र त्रिपाठी, जितेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, शिवांक वाजपेई, विकास कुशवाह, पारुल दुबे, अनिल कुमार, सर्वेश तिवारी समेत कई अधिवक्ता शामिल हुए।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129