आमजन पर्यावरण संरक्षण में बने भागीदार, सिंगल यूज प्लास्टिक को कहें ना : डीसी

राजेश भारद्वाज ब्यूरो चीफ़ रेवाड़ी

विश्व पेपर बैग दिवस के अवसर पर डीसी राहुल हुड्डा ने जिलावासियों से की अपील

नागरिक बाजार जाते समय पेपर बैग या कपड़े थैला लेकर चलें साथ

राजेश भारद्वाज ब्यूरो चीफ़ रेवाड़

*रेवाड़ी, 12 जुलाई* डीसी राहुल हुड्डा ने विश्व पेपर बैग दिवस के अवसर पर दुकानदारों व जिला के नागरिकों से अपील की है कि वे रेवाड़ी को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति दिलाकर पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनतेे हुए सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाएं। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर प्लास्टिक एक ऐसी वस्तु है जो हर प्रकार के प्रदूषण का कारण बनी हुई है। भूमि, नदी, नाले, समुद्र यहां तक की जमीन के नीचे तक इसके छोटे टुकड़े पहुंच चुके हैं। यह खत्म नहीं होती। इसे जलाने पर वायु प्रदूषण अलग से होता है। आमजन प्लास्टिक का प्रयोग करने से बचें और इस बारे अन्य लोगों को भी जागरूक करें।

डीसी ने जिला के आम नागरिकों, सभी दुकानदारों, व्यापारियों, होटल व ढाबा संचालकों आदि से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का आह्वान करते हुए कहा कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग रोकने के लिए सरकार व प्रशासन का सहयोग करें ताकि इस महाअभियान को सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही प्लास्टिक बैग मुक्त भारत का सपना साकार होगा। आमजन भी सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि आमजन को चाहिए कि वे बाजार जाते समय अपने साथ पेपर बैग या कपड़े का थैला साथ लेकर चलें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेवाड़ी जिला को सिंगल यूज प्लास्टिक से निजात दिलाने के लिए प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के चालान काटें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129