सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आजाद हिंद फौज के लेफ्टिनेंट स्वर्गीय श्री दामोदर सिंह के पौत्र शिशुपाल सिंह को किया सम्मानित।

पुष्पराज चौहान,क्राइम रिपोर्टर मैनपुरी।

 

मैनपुरी। जनपद के कस्बा कुरावली में आजाद हिंद फौज के लेफ्टिनेंट दामोदर सिंह चौहान निवासी कुरावली के पौत्र आदरणीय शिशुपाल सिंह की अध्यक्षता में श्री महावीर जीव दया समिति कुरावली के तत्वाधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन महेशचंद्र वर्मा नेताजी स्मृति भवन में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम शिशुपाल सिंह को अंगवस्त्र, शॉल से सम्मानित किया गया। गोष्ठी का संचालन शशि भूषण सिंह ने किया और नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शिशुपाल सिंह ने कहा कि भारत की आजादी के लिए अनेक वीर सपूतों ने अपना बलिदान कर दिया। सुभाष चंद्र बोस भी महान नेता, देशभक्त थे। उन्होंने अपने देश के लिए सर्वस्त्र बलिदान कर दिया। सुभाष चंद्र बोस का जन्म उड़ीसा के कटक क्षेत्र में २३ जनवरी १८९७ को हुआ । इनकी माता प्रभादेवी और पिता जानकीनाथ बोस कटक के एक मशहूर सरकारी वकील थे। नेता जी नेता जी ने बी ०.ए o की परीक्षा कलकत्ता विश्व विद्यालय से प्रथम श्रेणी से पास किया। सन् १९२० में नेता जी प्रशासनिक परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त करके उत्तीर्ण हुए। स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी और अन्य से प्रभावित नेता जी ने १९२१ में नौकरी से इस्तीफा दे दिया। भगत सिंह को फांसी होने के बाद इनका गांधी से राजनीतिक मतभेद शुरू हो गया। नेता जी ने १९४३ में आजाद हिंद फौज की स्थापना की। देश की आजादी में इसका अहम योगदान था। एक विमान दुर्घटना में १८ अगस्त १९४५ को ताइवान में इनकी मृत्यु हो गई। वीर क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस की देश भक्ति से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए। गोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख दीपक तिवारी , नगर प्रचारक अंकित , सोहन , कौशल , अंकुर जैन , जीव दया समिति के अंकित जैन , अनुराग जैन, प्रवीण जैन नाती, अखिल जैन, सोनू ,अखिल जैन , गुंजन, विवेक जैन, रोमी, आशीष जैन, चुन्नू, अवनीश जैन, ज्ञायक जैन एवं स्वतंत्रता सेनानी कात्यानी देवी , पिंटू , रवि आदि लोग उपस्थिति रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129